केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता बोकारो भाजपा बोकारो नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक सेक्टर एक सी कार्यालय में रविवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:26 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:26 AM (IST)
केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, बोकारो: भाजपा बोकारो नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक सेक्टर एक सी कार्यालय में हुई। बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीव्र गति से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

लाभुकों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। महिलाओं के उत्थान को लेकर काम किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराना चाहिए। इन्हें दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। भाजपा नेता कृष्ण कुमार मुन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना से बचाव को लेकर बेहतर प्रबंधन किया। पूरे देश में टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। मौके पर त्रिलोकी सिंह, शशिभूषण ओझा मुकुल, अनिल सिंह, अजय सिंह, श्याम लोचन सिह, अशोक कुमार वर्मा, अशोक कुमार पप्पू, नीरज कुमार, भैया प्रीतम, सुनील चरण पहाड़ी, अमित कुमार सिंह, अरविद कुमार सिंह, गोलू उपाध्याय, राहुल, विकास तिवारी, महेंद्र राय जी, अनीता सिंह, बेबी रानी, अंजू गुप्ता, मरजीना रंजना, आनंद सिंह, अवधेश यादव आदि उपस्थित थे।

सपा ने चास में जुलूस निकालकर जताया विरोध

जासं, चास: समाजवादी पार्टी ने चास भवानीपुर साइड से जोधाडीह मोड़ पार्टी कार्यालय तक केंद्र सरकार के विरोध में जुलूस निकाला। महासचिव मुमताज अली ने कहा कि केंद्र सरकार देश को शर्मसार करने में लगी हुई है। शर्म दिवस मार्च निकाल कर सरकार की नाकामियों को लोगों को बताया गया। इस मौके पर अवधेश तिवारी, रविद्र प्रसाद, शोहेल हादी, नवीन आनंद, कमलेश यादव, शंकर दास, मोहन यादव, मनोज सिंह, ललन तिवारी, मंगल तुरी, हसरंज मिश्रा, देवेंद्र महतो, काजल दास, हेमलाल महतो, रतिलाल पासवान, लालचंद दास, खलील अंसारी, अनवर अंसारी, शकील खान, मदन चौधरी, विकास चौधरी, बादल सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी