लोक गायिका रेखा तिवारी के निधन पर शोकसभा

जागरण संवाददाता बोकारो भोजपुरी परिवार बोकारो की ओर से बुधवार को सेक्टर दो स्थित लोक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 08:06 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 08:06 PM (IST)
लोक गायिका रेखा तिवारी 
के निधन पर शोकसभा
लोक गायिका रेखा तिवारी के निधन पर शोकसभा

जागरण संवाददाता, बोकारो: भोजपुरी परिवार बोकारो की ओर से बुधवार को सेक्टर दो स्थित लोकनायक जयप्रकाश सभागार में शोकसभा हुई। जिलाध्यक्ष बीबीएल श्रीवास्तव ने कहा कि लोक गायिका रेखा तिवारी ने कला के माध्यम से अलग पहचान बनाई। गीतों के माध्यम से भोजपुरी का प्रसार किया। उनके निधन से कला जगत को क्षति हुई है।

संरक्षक केदारनाथ सिंह, उदय प्रताप सिंह, पीएन पांडेय, द्वारिका नाथ तिवारी, डॉ. बलराम दुबे ,उमेश गुप्ता, सुखनंदन सिंह, एमए सिद्दिकी, ओमप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र सिंह, उमेश कुमार सिंह, रवींद्र सिंह, बहादुर यादव, राज किशोर सिंह, राजेश्वर सिंह, राम सुमेर सिंह, संत कुमार सिंह आदि ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी