बिनोद बिहारी महतो चौक का होगा सुंदरीकरण

संवाद सहयोगी तालगड़िया चास प्रखंड के बिजुलिया स्थित बीबीएमएम पब्लिक स्कूल में बिनोद बिहारी मह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 11:19 PM (IST)
बिनोद बिहारी महतो चौक का होगा सुंदरीकरण
बिनोद बिहारी महतो चौक का होगा सुंदरीकरण

संवाद सहयोगी, तालगड़िया: चास प्रखंड के बिजुलिया स्थित बीबीएमएम पब्लिक स्कूल में बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति की एक बैठक पूर्व मुखिया सीताराम महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिनोद बिहारी महतो चौक पर जमीन संबंधी चर्चा की गई। सर्वसम्मति से चौक का सुंदरीकरण श्रमदान एवं जन सहयोग से करने का निर्णय लिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि वह सरकारी जमीन है जिसमें बिनोद बाबू का प्रतिमा स्थापित है। साथ ही चंदनकियारी के पूर्व विधायक उमाकांत रजक के विधायक मद से किसान भवन भी बना हुआ है। सुंदरीकरण के साथ उस स्थल का विकास के लिए जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जाएगा। उपस्थित लोगों ने उस जमीन पर पार्टी झंडा गाड़ने का एकमुश्त विरोध किया।

मौके पर जिप सदस्य सृष्टिधर रजवार, झामुमो नेता विजय रजवार, मुक्तेश्वर महतो, मुखिया मनोज कुमार तिवारी, पूर्व मुखिया सूर्यकांत रजवार, समाजसेवी टुपलाल महतो, अध्यक्ष दरबारी महतो, रजनीकांत महतो, मानिक शर्मा, इस्लाम अंसारी, विश्वनाथ महतो, नेमचंद महतो, अमृत महतो, मिहिर केटियार, उमेश महतो, बासुदेव रजवार आदि थे।

chat bot
आपका साथी