नक्सलियों से अकेले में मिलते हैं सत्तापक्ष के विधायक

जागरण संवाददाता बोकारो भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने रविवार को बोकारो पि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:48 PM (IST)
नक्सलियों से अकेले में मिलते हैं सत्तापक्ष के विधायक
नक्सलियों से अकेले में मिलते हैं सत्तापक्ष के विधायक

जागरण संवाददाता, बोकारो : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने रविवार को बोकारो परिसदन में हेमंत सरकार पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार सभी मोर्चे पर फेल है। कोरोना कल में विकास की उम्मीद तो नहीं कर सकते पर कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है। पूर्व की रघुवर दास की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कानून का राज था। नक्सल समाप्ति की ओर पहुंच गया था। आज सत्तापक्ष के विधायक सुरक्षा गार्ड को छोड़कर रात के अंधेरे में नक्सलियों से मिलने जंगल में जाते हैं। हालांकि उन्होंने नाम बताने से इन्कार किया। कहा कि स्वतंत्र जांच एजेंसी के अधिकारी सूचना मांगे तो समय, स्थान की जानकारी भी देंगे।

बाबूलाल ने कहा कि राज्य बनने से पहले जिस प्रकार अखंड बिहार के साथ झारखंड के हिस्से में भी जंगल राज था। फिर से उसी ओर यह व्यवस्था बढ़ रही है। अब लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। मरांडी ने कहा कि जिस शासन में बहु-बेटियां सुरक्षित नहीं है। खास कर दलित व आदिवासियों के साथ आए दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही है। इसके बावजूद सीएम सफलता की कहानी बता रहे हैं। बोकारो में मेडिकल कॉलेज के लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए। रघुवर सरकार ने तीन मेडिकल कॉलेज खोले पर इस सरकार ने इंतजाम नहीं किया तो नामांकन में पेंच फंस गया।

पुलिस प्रमुख का बयान निदनीय : राज्य की स्थिति इस स्तर पर खराब हो गई है कि राज्य के पुलिस विभाग के मुखिया उन लोगों पर मुकदमा की बात करते हैं। जो कि सोशल मीडिया पर सरकार की कमियों को उजागर कर रहे हैं। या किसी घटना की निदा करते हैं। आज सोशल मीडिया अभिव्यक्ति का बड़ा माध्यम बन गया है। पर पुलिस है कि विरोध करने वालों को जेल भेजने की बात कह रही है। इसके खिलाफ भाजपा संघर्ष करेगी। भाजपा विधायक दल के नेता की मान्यता के लिए नहीं बल्कि प्रदेश में भाजपा सरकार के लिए संघर्ष कर रही है।

--------------

फुरकान अंसारी का आरोप सही : भारतीय जनता पार्टी आरोप लगाए तो अलग बात है। अब तक कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता फुरकान अंसारी ने साफ कहा है कि आरपीएन सिंह को मंत्री पैसा देते हैं। यदि मंत्री को पैसा देना है तो इसका इंतजाम किस प्रकार करते होंगे। यह समझने की बात है। राज्य में ट्रांसफर पोस्टिग उद्योग बन गया है। सरकार में शामिल दल के नेता बालू, कोयला, पत्थर की चोरी करा रहे हैं। यही शासन व्यवस्था इस सरकार ने दिया है। मौके पर विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, जिलाध्यक्ष भरत यादव, संजय त्यागी, जयदेव राय तथा युवा मोर्चा के बिनोद महतो उपस्थित थे।

-----------------

बाबूलाल से मिला यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

जासं, बोकारो : बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल यूनियन के अध्यक्ष कृष्णा राय के नेतृत्व में बोकारो परिसदन में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी से मिलकर बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया। राय ने मरांडी के समक्ष मजदूरों के वेज रिवीजन, संयंत्र में ठेका मजदूरों के शोषण, मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनाव एवं ईएसआईसी सुविधा से संबंधित समस्याओं की ओर ध्यानाकृष्ट कराया। इस संबंध में मरांडी ने उचित पहल का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल यूनियन के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, यूसी दुबे, संयुक्त महामंत्री पीआर साहू, जितेंद्र तिवारी, गणेश साहू, बादल बाउरी, राजेश महतो, निमाई कुमार शामिल थे।

chat bot
आपका साथी