प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों में नवीन ऊर्जा का होता संचार

गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच बोकारो में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि बोकारो जनरल अस्पताल में चीफ मेडिकल एंड हेल्थ आफिसर डा. पंकज शर्मा जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:43 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:43 PM (IST)
प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों में नवीन ऊर्जा का होता संचार
प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों में नवीन ऊर्जा का होता संचार

जागरण संवाददाता, बोकारो: गुरु गोविद सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर पांच बोकारो में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि बोकारो जनरल अस्पताल में चीफ मेडिकल एंड हेल्थ आफिसर डा. पंकज शर्मा, जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा. पंकज ने कहा कि आज शिक्षा का स्वरूप बदल रहा है। इसलिए विद्यार्थियों को समय के अनुरूप खुद को तैयार करना चाहिए। इन्हें विविध प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इसमें भाग लेने से विद्यार्थियों में नवीन ऊर्जा का संचार होता है। मन में जीत का भाव जागृत होता है। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा का बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान की जा रही है।

सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को सफलता का गुर बताया जा रहा है। इसका सकारात्मक नतीजा सामने आ रहा है। विद्यार्थी शिक्षा के अलावा विभिन्न प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर रहे हैं। अतिथियों का स्वागत हेड ब्वाय तुषार एवं हेड गर्ल सुजाता कुमारी ने किया। प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने स्कूल की उपलब्धियों का वर्णन किया। अतिथियों ने विद्यालय की ई-मैग्जीन का विमोचन किया। विद्यार्थियों ने गीत व नृत्य का जादू बिखेर कर लोगों को आनंदित कर दिया। अतिथियों ने शिक्षा, खेलकूद व अन्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संस्कृत ओलंपियाड में राष्ट्रीय विजेता अर्चना कुमारी को लैपटाप प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंडिका आचार्य व मालती कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन सुमन नागिया ने किया। मौके पर डा. प्रियदर्शी जरुहार, उमाशंकर सिंह, जॉस थॉमस, पी शैलजा जय कुमार, ललित मोहन बिष्ट, शिल्पी चक्रवर्ती, आलोक कुमार झा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी