श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की भगवान विष्णु की पूजा

चास-बोकारो के श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को अक्षय तृतीया के मौके पर भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। कोरोना काल में नगर के मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:16 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की भगवान विष्णु की पूजा
श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की भगवान विष्णु की पूजा

जागरण संवाददाता, बोकारो: चास-बोकारो के श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को अक्षय तृतीया के मौके पर भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। कोरोना काल में नगर के मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया है। साथ ही लोगों को शारीरिक दूरी के अनुपालन की सलाह दी गई है। इसलिए कई श्रद्धालुओं ने अपने घर में ही भगवान विष्णु की आराधना की। उन्होंने भगवान से सुख-समृद्धि के अलावा कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना की। श्रीराम मंदिर के पुरोहित पं. शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान विष्णु का पूजन करने से सुख- समृद्धि एवं वैभव में वृद्धि होती है। इस दिन दान का महत्व है। इससे मिलने वाले पुण्य का क्षय नहीं होता है। भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना से मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।

पुरोहित ने किया भगवान का पूजन: श्रीराम मंदिर सेक्टर एक में पुरोहित ने भगवान विष्णु का पूजन किया। उन्होंने भगवान की आरती की। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के गहने की खरीदारी का भी महत्व है, लेकिन इस वर्ष दुकानें बंद रहने के कारण लोग गहने की खरीदारी नहीं कर सके। वहीं व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी