कृषि सुधार बिल किसानों के हित में

जाटी जैनामोड़/पेटरवार पूर्व की कांग्रेस सरकार के 75 सालों में जो नहीं कर सकी वह प्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:15 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:15 AM (IST)
कृषि सुधार बिल किसानों के हित में
कृषि सुधार बिल किसानों के हित में

जाटी, जैनामोड़/पेटरवार : पूर्व की कांग्रेस सरकार के 75 सालों में जो नहीं कर सकी, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है। मोदी हर वक्त किसानों के सुख, समृद्धि तथा उनके उत्थान को लेकर नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया। यह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने जरीडीह प्रखंड के गांगजोरी और पेटरवार में कही।

उन्होंने कहा कि कृषि सुधारक बिल भविष्य में किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के समय में किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई गई, लेकिन वर्तमान हेमंत सरकार ने उन योजनाओं को बंद कर दिया। झारखंड की वर्तमान गठबंधन की सरकार केवल बदले की भावना से कार्य कर रही है। जो किसानों के लिए शुभ संकेत नहीं है। झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन सरकार भू-माफियाओं से मिलकर गरीब किसान की जमीन हड़पने में लगी है। इसके लिए नए-नए कानून बनाए जा रहे हैं।

कहा कि झारखंड म्युटेशन बिल किसान को असहाय कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है। झारखंड सरकार हमेशा से जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर लाभ पहुंचाने के बजाए जनता को दिग्भ्रमित कर अपनी राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। जिसका जवाब जनता देने को तैयार है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बलराम रवानी ने की।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह, संजय सिंह, राकेश प्रसाद, लक्ष्मण नायक, सुभाष चंद्र महतो, अर्जुन सिंह, राजेश सिंह, संतोष साहू, सतीश राय, विक्रम गोस्वामी, नीरू मिश्रा, राधानाथ महतो, दिनेश महतो, केदार महतो, कमलेश ठाकुर, संतोष महतो सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इधर भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने पत्रकारों से पेटरवार भाजपा कार्यालय में कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए किसान बिल पारित किया गया है। लेकिन झारखंड प्रदेश की झामुमो व कांग्रेस की सरकार किसान की समृद्धि व विकास नहीं चाहते। इसलिए झारखंड की सरकार किसान बिल का वेवजह विरोध कर रही है। मौके पर पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, लक्ष्मण नायक, गोबर्धन सिंह, प्रहलाद महतो, अकील मरांडी, मनसा मरांडी, राजेश नायक, रोशन खन्ना, कौशर अंसारी सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी