बरूआबेड़ा में ट्रैक्टर पलटने से तीन घायल, एक गंभीर

करगली (बेरमो) : गांधीनगर थाना क्षेत्र के बरूआबेड़ा में ट्रैक्टर पलटने से पलामू के भंडारकू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 08:28 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 08:28 PM (IST)
बरूआबेड़ा में ट्रैक्टर पलटने से तीन घायल, एक गंभीर
बरूआबेड़ा में ट्रैक्टर पलटने से तीन घायल, एक गंभीर

करगली (बेरमो) : गांधीनगर थाना क्षेत्र के बरूआबेड़ा में ट्रैक्टर पलटने से पलामू के भंडारकूदर निवासी होपन मांझी के 13 वर्षीय पुत्र राजकुमार मरांडी, जीतलाल मरांड़ी के 24 वर्षीय पुत्र रॉबीन मरांड़ी व बेनीलाल मूर्मू घायल हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया। चकित्सक डॉ. अरूण कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर राजकुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया। घायल रॉबिन ने बताया कि भंडारकूदर से बरूआबेड़ा आने के क्रम में ईंट लदा ट्रैक्टर ढलान में उतरने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया कि घटना के वक्त ट्रैक्टर में पांच लोग सवार थे, कुछ लोग ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहे और कुछ लोग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। घटना में राजकुमार के दाहिने पैर में गंभीर चोटे आई है। घटना की जानकारी पाकर बेरमो पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त की।

chat bot
आपका साथी