फर्जी शादी कर तीन लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने वाला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी रियासी शादी कर कुछ माह बीवी के साथ गुजारने के बाद उसके गहने और पैसे लेकर गाय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:47 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:47 AM (IST)
फर्जी शादी कर तीन लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने वाला गिरफ्तार
फर्जी शादी कर तीन लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने वाला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, रियासी : शादी कर कुछ माह बीवी के साथ गुजारने के बाद उसके गहने और पैसे लेकर गायब हो जाना। इस तरह की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देकर तीन लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने वाले आरोपित तारिक खान निवासी कलाली मंजाकोट को पुलिस ने श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

कुछ दिन पहले रियासी क्षेत्र की एक लड़की ने रियासी पुलिस थाने में तारिक के खिलाफ फर्जी शादी कर बाद में उसके गहने और नकदी लेकर फरार हो जाने का मामला दर्ज करवाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक लगभग चार माह पहले पहले तारिक के संपर्क में आने के बाद तारिक ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा कर एक तरह से उससे फर्जी शादी कर ली और फिर उसी के घर में रहते उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले वह अचानक गायब हो गया। वह अपने साथ उसके पाच तोले सोना और चार लाख रुपये नकद भी ले गया। गायब होने के बाद से वह ज्यादातर अपना मोबाइल स्विच ऑफ रखता था। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके पेट में तारिक का बच्चा भी है जिसे उसने जन्म देने का फैसला किया है। पुलिस ने जब जाच शुरू की तो पता चला कि तारिक की शादी लगभग 22 साल पहले राजौरी में हुई थी यहा उसके बच्चे भी हैं। एक अन्य मामले में उसने श्रीनगर में भी एक मासूम महिला से संबंध बनाकर उससे शादी की और फिर वही दोहराया जो बाकी लड़कियों के साथ करता रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस ने विशेष रणनीति बनाकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को उसे श्रीनगर के डाउनटाउन बरबरशाह इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह भी पता चला कि वह आदतन अपराधी है। वह राजौरी में बैंक कर्ज न चुकाने का आरोपित होने के साथ ही जम्मू बाहू फोर्ट पुलिस थाना में भी उसके खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी