बारिश से तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत

संवाद सहयोगी ऊधमपुर शुक्रवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाने के साथ ही सूर्य देवता ने लो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:03 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:25 AM (IST)
बारिश से तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत
बारिश से तापमान में आई गिरावट, गर्मी से मिली राहत

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : शुक्रवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाने के साथ ही सूर्य देवता ने लोगों को अपने दर्शन दिए। धूप निकलने के चलते लोगों को गर्मी व उमस का भी सामना करना पड़ा। लेकिन दोपहर बाद शाम चार बजे के करीब अचानक आसमान पर छाए बादल घने हो गए और काली घटा छा गई। जिसके बाद कुछ ही समय बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान हवा भी चल रही थी।

वहीं, आसमान पर छाए बादलों के चलते जहां एक तरफ हल्की बारिश हुई तो वहीं तापमान में भी कमी देखने को मिली। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, दूसरी ओर दोपहर बाद हुई बारिश से जहां एक तरफ किसान मक्की की फसल की बिजाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे तो वहीं जिन किसानों ने मक्की की फसल की बिजाई कर दी है, उनके लिए बारिश वरदान साबित हुई। हालांकि बारिश कुछ समय के लिए ही हुई, लेकिन बारिश बंद होने के बाद भी आसमान पर बादलों ने अपना डेरा जमाए रखा था। वहीं, बारिश के दौरान दोपहिया वाहन चलाने वालों के साथ ही रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों व पैदल चल रहे लोगों को बारिश से बचने के लिए दुकानों के बाहर बने शेड के नीचे रुक कर बारिश बंद होने का इंतजार करना पड़ा। वहीं, रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शाम तक जारी रहा। कई लोगों का कहना था कि इस साल जून माह में भीषण गर्मी पड़ती थी, लेकिन इस बार मौसम के मिजाज कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी