बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत

?????? ?? ?? ????? ?? ??? ?????? ?? ???? ???? ????? ??? ??? ??? ?? ??? ????? ? ??? ??? ?? ?????? ???? ???? ????? ????? ???? ?? ?????? ?? ????? ?? ???? ??? ???? ????? ???? ?????? ???? ?? ??? ??? ?? ??? ??? ????? ?? ?????? ??? ???? ?????? ????? ?? ????? ?????? ??? ?? ?????? ?? ???? ????? ?? ????? ?? ???? ????? ??? ????? ?? ??? ?????? ?? ???? ???? ?? ?? ??? ?? ???? ????? ???? ??? ?? ????? ????? ?? ????? ?? ????? ???? ???? ???????

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 02:48 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:22 AM (IST)
बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत
बारिश से तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : शनिवार से ही आसमान पर छाए बादलों के चलते रविवार को दोपहर बाद कुछ समय के लिए बारिश व तेज हवा का प्रकोप जारी रहा। बारिश होने के बावजूद आसमान पर बादल छाए रहे। रविवार सुबह भी कुछ देर के लिए हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली। तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

आसमान पर छाए बादलों के चलते सुबह छह बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक सूर्य देवता ने लोगों को दर्शन नहीं दिए। क्योंकि आसमान पर छाए बादलों ने सूर्य देवता को अपनी आगोश में छुपा लिया था। लेकिन दोपहर एक बजे के बाद सूर्य देवता बादलों के आगोश से बाहर आए और धूप निकली। हालांकि धूप की तपिश कम होने के चलते लोगों ने चिलचिलाती धूप से भी राहत महसूस की। धूप निकलने के बावजूद आसमान पर बादलों ने अपना डेरा जमाए रखा। इतना ही नहीं सारा दिन सूर्य देवता और बादलों में आंख मिचौली का खेल जारी रहा। सुबह हुई हल्की बारिश के चलते लोगों को सारा दिन गर्मी से राहत महसूस हुई। आसमान पर छाए बादलों को देखकर यही लग रहा था कि जैसे रात में एक बार फिर से बारिश हो सकती है।

chat bot
आपका साथी