जल शक्ति विभाग कर्मचारियों ने निकाली रोष रैली

लंबित मांगें पूरी ना होने के विरोध में पीएचई यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले बुधवार को जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने रोष रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रोष रैली में अस्थायी कर्मचारियों के साथ स्थायी कर्मचारी भी शामिल हुए। इससे पहले स्थानीय विभाग कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की बैठक हुई जिसमें अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि कई कर्मचारियों को अपनी सेवाएं देते करीब 20 वर्ष बीत चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 08:06 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 08:06 AM (IST)
जल शक्ति विभाग कर्मचारियों ने निकाली रोष रैली
जल शक्ति विभाग कर्मचारियों ने निकाली रोष रैली

संवाद सहयोगी, रियासी : लंबित मांगें पूरी ना होने के विरोध में पीएचई यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले बुधवार को जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने रोष रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रोष रैली में अस्थायी कर्मचारियों के साथ स्थायी कर्मचारी भी शामिल हुए। इससे पहले स्थानीय विभाग कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमें अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि कई कर्मचारियों को अपनी सेवाएं देते करीब 20 वर्ष बीत चुके हैं। उन्हें अभी तक स्थायी नहीं किया गया। लगभग 50 से 60 माह का बकाया वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। इन मांगों को लेकर वह पिछले कई दिन से काम छोड़ हड़ताल पर हैं लेकिन सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। अब वह नेता भी मूकदर्शक बने हैं जिन्होंने पिछले चुनाव के दौरान कई तरह के आश्वासन देकर उनके वोट बटोरे थे। वही प्रदर्शन में शामिल स्थायी कर्मचारियों ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से मौजूदा 20 प्रतिशत कर्मचारी काम कर रहे हैं। ऐसे में स्थायी कर्मियों पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाने से कई तरह की मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द इन मसलों को हल करें वरना वह सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी