पुल की मांग को लेकर वेस्ट रठियान के लोगों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता ऊधमपुर वेस्ट रठियान पंचायत के लोगों ने पुल बनाने की मांग को लेकर प्रद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:29 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:15 AM (IST)
पुल की मांग को लेकर वेस्ट रठियान के लोगों ने किया प्रदर्शन
पुल की मांग को लेकर वेस्ट रठियान के लोगों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : वेस्ट रठियान पंचायत के लोगों ने पुल बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता गगन शर्मा की अध्यक्ष्ता में लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा नेता के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन में पूर्व सरपंच और कई पंच व स्थानीय लोग शामिल थे। इस अवसर पर गगन शर्मा ने कहा कि रख बडाली से वेस्ट रठियान को जोड़ने वाले मार्ग पर आजादी के 72 वर्ष बाद भी पुल का निर्माण नहीं किया गया है। इस वजह से लोग परेशान हैं और जान जोखिम में डालकर सफर तय करते हैं। बरसात आ चुकी है, पुल न होने की वजह से लोगों को नाले के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे लोग कई बार गिर कर घायल हो चुके हैं। उनकी जान को हर दम जोखिम रहता है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार पुल बनाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन शायद विभाग और प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। लोगों ने जल्द ही पुल न बनाने पर और भी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इसके साथ ही सड़क की भी मरम्मत की मांग भी की।

chat bot
आपका साथी