दरबार मूव के कारण हाईवे पर वाहनों की रही धीमी रफ्तार

दरबार मूव की एडवांस पार्टी को लेकर जम्मू आ रहे वाहनो के कारण शुक्रवार को ऊधमपुर के जखैनी सहित अन्य स्थानों पर रोके गए वाहनों को शनिवार सुबह सात बजे से थोड़ी देर के अंतराल के बाद छोड़ा गया। इन वाहनों को रखरखाव और मरम्मत के लिए शुक्रवार को हाईवे बंद रखे जाने के कारण श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। ऊधमपुर में रोके गए वाहनों के अलावा जम्मू से भी और वाहन छोड़े गए थे। रात आठ बजे तक करीब दो हजार वाहन ऊधमपुर से छोड़े जा चुके थे। जबकि एक हजार वाहन अभी भी इंतजार कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:20 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:20 AM (IST)
दरबार मूव के कारण हाईवे पर वाहनों की रही धीमी रफ्तार
दरबार मूव के कारण हाईवे पर वाहनों की रही धीमी रफ्तार

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : दरबार मूव की एडवांस पार्टी को लेकर जम्मू आ रहे वाहनो के कारण शुक्रवार को ऊधमपुर के जखैनी सहित अन्य स्थानों पर रोके गए वाहनों को शनिवार सुबह सात बजे से थोड़ी देर के अंतराल के बाद छोड़ा गया। इन वाहनों को रखरखाव और मरम्मत के लिए शुक्रवार को हाईवे बंद रखे जाने के कारण श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। ऊधमपुर में रोके गए वाहनों के अलावा जम्मू से भी और वाहन छोड़े गए थे। रात आठ बजे तक करीब दो हजार वाहन ऊधमपुर से छोड़े जा चुके थे। जबकि एक हजार वाहन अभी भी इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि 16 अक्टूबर से 30 नवंबर तक हर शुक्रवार को जम्मू श्रीनगर को रखरखाव और मरम्मत के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। 16 अक्टूबर शुक्रवार को पहली बार बंद रखे जाने के बाद गत शुक्रवार को भी हाईवे वाहनों की आवाजाही के बंद रखा गया था। इसके चलते वीरवार रात साढ़े नौ बजे के बाद घाटी जाने वाले किसी भी वाहन को नहीं छोड़ा गया। शुक्रवार को वाहनों को ऊधमपुर में रोके जाने के कारण ऊधमपुर में 1372 वाहन रेलवे रोड, गोल मेला फ्लाटा बाईपास, टीकरी के सलोरा, मनवाल, मजालता, जखैनी, चनैनी, और कुद सहित अन्य स्थानों पर रोके गए थे। इसी तरह से रामबन जिला में भी विभिन्न स्थानों पर घाटी जाने वाले एक हजार के करीब वाहन को रोका गया है।

शुक्रवार को हाईवे बंद रखे जाने के दौरान विभिन्न स्थानों पर रखरखाव और मरम्मत का काम तो पूरा कर लिया गया। मगर दरबार मूव की एडवांस पार्टी के लोग अपने वाहनों में श्रीनगर से जम्मू की तरफ आ रहे थे। इसलिए जाम से बचने के लिए यातायात पुलिस ने ऊधमपुर में विभिन्न स्थानों पर रोके गए वाहनों को धीरे-धीरे घाटी के लिए छोड़ा।

वाहनो को एक साथ छोड़ने पर लग सकता था जाम : डीएसपी ट्रैफिक

डीएसपी ट्रैफिक हिम्मत सिंह ने बताया कि शनिवार को श्रीनगर से दरबार मूव की एडवांस पार्टी अपने वाहनों में जम्मू के लिए निकली थी। ऐसे में ऊधमपुर से भी वाहनों को छोड़ने से जाम लगने की संभावना थी। इससे बचने के लिए सुबह सात बजे से छोटे यात्री वाहनों और ट्रकों को बारी-बारी से बीच में छोड़ा गया। जैसे ही जाम की स्थिति बनने लगी तो ऊधमपुर में ही वाहनों को रोक दिया गया। जैसे ही यातायात का दबाव कम होता फिर से वाहन छोड़े गए। शाम करीब आठ बजे तक 1400 वाहनों को घाटी रवाना कर दिया गया था। इसके अलावा जम्मू से आए दो हजार वाहनों में से एक हजार वाहन छोड़े गए। लेकिन अभी भी करीब एक हजार वाहन ऊधमपुर में फंसे हैं। एडवांस पार्टी के सभी वाहनों के गुजरने के बाद रात में उनको भी घाटी रवाना कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी