शिव दर्शन मंदिर समिति ने राम मंदिर निर्माण के लिए 2.51 लाख रुपये दिया अंशदान

संवाद सहयोगी कटड़ा अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लोगों का सहयोग निर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:45 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:45 AM (IST)
शिव दर्शन मंदिर समिति ने राम मंदिर निर्माण के लिए 2.51 लाख रुपये दिया अंशदान
शिव दर्शन मंदिर समिति ने राम मंदिर निर्माण के लिए 2.51 लाख रुपये दिया अंशदान

संवाद सहयोगी, कटड़ा : अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लोगों का सहयोग निरंतर जारी है। कटड़ावासी बढ़-चढ़कर अपने साम‌र्थ्य के अनुसार मंदिर निर्माण के लिए अंशदान दे रहे हैं। इसी क्रम में कटड़ा के प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर की समिति ने राम मंदिर निर्माण के लिए 2,51,000 रुपये का चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जम्मू कश्मीर व लद्दाख प्रांत प्रचारक रूपेश कुमार को भेंट किया।

इस मौके पर रूपेश कुमार ने कहा कि अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर विश्व में भारत की एक धरोहर होगी, जिसका सपना ऋषि-मुनियों के साथ ही देश के लोगों ने संजोया था। उन्होंने कहा कि भगवान राम भारत की संस्कृति के साथ ही भारत की मर्यादा हैं। निसंदेह इस भव्य मंदिर निर्माण से विश्व में भारत का नाम रोशन होगा। उन्होंने कहा कि देश के हर एक निवासी को बढ़-चढ़कर अपना अंशदान मंदिर निर्माण के लिए देना चाहिए, ताकि भगवान राम के सपनों को साकार किया जा सके।

इस मौके पर शिव दर्शन मंदिर समिति कटड़ा के प्रधान राकेश शर्मा के साथ ही वरिष्ठ सदस्य शिव लाल दुबे, देवराज बाली, सुरेंद्र दुबे उर्फ नीटू दुबे आदि ने मंदिर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। रूपेश कुमार के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू कश्मीर और लद्दाख सहसंपर्क प्रमुख व सह अभियान प्रमुख अजय शर्मा, विभाग प्रचारक प्रमुख ऊधमपुर कन्हैया प्रताप, रियासी जिला संघचालक रतन सिंह मन्हास, कटड़ा नगर अभियान प्रमुख रजनीश पुरोहित, कटड़ा नगर कार्यवाह संजय अरोड़ा विशेष रूप से मौजूद थे। वहीं, इस मौके पर शिव दर्शन मंदिर समिति कटड़ा के प्रधान राकेश शर्मा, उपप्रधान विकास शर्मा, कोषाध्यक्ष देवराज बाली, वरिष्ठ सदस्य शिवलाल दुबे, सुरेंद्र दुबे उर्फ नीटू दुबे, राकेश पराशर, राकेश कुमार उर्फ संजू दुबे, राकेश दुबे, पंडित सुरेंद्र शर्मा, पंडित सोहनलाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमपुर डॉक्टर केसी डोगरा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी