पौधे लगा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

दुलहस्ती पावर स्टेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वीरवार को पावर स्टेशन परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया। परिसर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य पौधारोपण किया गया। इस दौरान परिसर में 125 पौधे लगाए गए। दुलहस्ती पावर स्टेशन के महाप्रबंधक निर्मल सिंह (प्रभारी)ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार शर्मा उपायुक्त किश्तवाड़ और विशिष्ट अतिथि डॉ हरमीत सिंह मेहता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किश्तवाड़ का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 01:42 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 01:42 AM (IST)
पौधे लगा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधे लगा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : दुलहस्ती पावर स्टेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वीरवार को पावर स्टेशन परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया। परिसर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य पौधारोपण किया गया। इस दौरान परिसर में 125 पौधे लगाए गए।

दुलहस्ती पावर स्टेशन के महाप्रबंधक निर्मल सिंह (प्रभारी)ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार शर्मा, उपायुक्त किश्तवाड़ और विशिष्ट अतिथि डॉ हरमीत सिंह मेहता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, किश्तवाड़ का स्वागत किया।

किश्तवाड़ के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, डा. हरमीत सिंह मेहता, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, किश्तवाड़ और निर्मल सिंह, महाप्रबंधक (प्रभारी) दुलहस्ती पावर स्टेशन ने पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर, उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दुलहस्ती पावर स्टेशन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने मौके पर मौजूद सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने का आह्वान किया। महाप्रबंधक (प्रभारी) ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उपायुक्त, किश्तवाड़ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, किश्तवाड़ का धन्यवाद किया। इसके अलावा विजय कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, मारवाह, डॉ. निशा शर्मा, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवा), एनएस शर्मा, महाप्रबंधक (सिविल), दुलहस्ती पावर स्टेशन, राहुल कुमार, कमाडेंट, सीआइएसफ, दुलहस्ती पॉवर स्टेशन और हुकुम सिंह, रेंज ऑफिसर, किश्तवाड़ वन प्रभाग और पावर स्टेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर जीसी सिन्हा, उप महाप्रबंधक (विद्युत), गुरशरण सिंह, उप महाप्रबंधक (विद्युत), विद्या नंद दास, उप महाप्रबंधक (आईटी), संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (वित्त), अशोक कुमार धनवाल, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) के साथ दूलहस्ती पावर स्टेशन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी, सीआइएसएफ के जवान और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी