पूर्व आंतकी को दस दिन के रिमांड पर लिया

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : पूर्व आंतकी इरशाद अहमद को पुलिस ने पूछताछ के लिए अदालत से दस दिन के रिमांड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 02:47 AM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 02:47 AM (IST)
पूर्व आंतकी को दस दिन के रिमांड पर लिया
पूर्व आंतकी को दस दिन के रिमांड पर लिया

संवाद सहयोगी, किश्तवाड़ : पूर्व आंतकी इरशाद अहमद को पुलिस ने पूछताछ के लिए अदालत से दस दिन के रिमांड पर लिया है। इरशाद को पुलिस ने चार दिन पहले हुल्लर गांव में उसके घर से पकड़ा था। उससे एके-47 के कारतूस बरामद किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने पूर्व आतंकी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) के हवाले कर दिया।

परिहार बंधुओं की हत्या और डीसी किश्तवाड़ के अंगरक्षक से छीनी गई एके-47 राइफल के साथ इरशाद के तार जोड़े जा रहे थे, मगर एनआइए ने पूछताछ के बाद इरशाद को पुलिस के हवाले कर दिया। ऐसा लग रहा है कि कोई सुबूत नहीं मिला, जिससे इरशाद के तार परिहार बंधुओं की हत्या और अंगरक्षक की एके-47 के साथ जुड़े हों। पुलिस ने इरशाद पर घातक हथियार रखने का मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने इरशाद को दस दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। अभी उससे पूछताछ जारी है।

परिहार बंधुओं की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए वीरवार को भी एनआइए की टीम ने टपल गली का जायजा लिया, जहां परिहार बंधुओं की हत्या की गई थी। एनआइए ने मुआयना किया, लेकिन जांच के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी।

chat bot
आपका साथी