आठ घंटे हड़ताल पर रहे माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मी

संवाद सहयोगी कटड़ा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक कर्मचारी के साथ भवन के थाना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 07:04 AM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 07:04 AM (IST)
आठ घंटे हड़ताल पर रहे माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मी
आठ घंटे हड़ताल पर रहे माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मी

संवाद सहयोगी, कटड़ा : श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक कर्मचारी के साथ भवन के थाना प्रभारी द्वारा की गई बदसलूकी व हिरासत में रखे जाने के विरोध में बोर्ड के कर्मी आठ घंटे हड़ताल पर रहे। बाद में थाना प्रभारी का तबादला करने के आश्वासन पर उन्होंने हड़ताल खत्म की। हड़ताल के दौरान मां के दर्शन के लिए तैनात कर्मियों ने काम जारी रखा। इस दौरान श्राइन बोर्ड के जलपान गृह व भोजनालय बंद रहे। इसके साथ ही सफाई कर्मी व इंफोर्समेंट विंग के कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई।

जानकारी के अनुसार वीरवार की शाम भैरव घाटी में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के इंफोर्समेंट विंग के सहायक दीपराज के साथ भवन पर तैनात थाना प्रभारी ने बदसलूकी की, साथ ही कई घटे अवैध रूप से हिरासत में रखा। इसके विरोध में वीरवार की रात श्राइन बोर्ड कर्मचारियों ने भैरव घाटी में थाना प्रभारी के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, श्राइन बोर्ड यूनियन की काल पर शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे से वे हड़ताल पर चले गए। वे थाना प्रभारी के निलंबन की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार डिप्टी सीईओ व अन्य अधिकारियों और साथ ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के साथ भवन पहुंचे। वहां अधिकारियों ने भवन के थाना प्रभारी के तबादले का आश्वासन दिया, जिसके बाद श्राइन बोर्ड कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। हड़ताल के दौरान गंदगी पसरी रही, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। श्राइन बोर्ड के जलपान गृह और भोजनालय बंद रहने से श्रद्धालुओं को निजी दुकानों व होटलों पर निर्भर रहना पड़ा।

chat bot
आपका साथी