श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दिल्ली में खोला बिक्री केंद्र

धनतेरस और दीवाली के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन कटड़ा ने मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माता वैष्णो देवी की तस्वीर वाले सोने व चांदी के सिक्कों की बिक्री के लिए नई दिल्ली स्थित जम्मू कश्मीर गेस्ट हाउस में बिक्री केंद्र स्थापित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 07:29 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 07:29 AM (IST)
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दिल्ली में खोला बिक्री केंद्र
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने दिल्ली में खोला बिक्री केंद्र

संवाद सहयोगी, कटड़ा : धनतेरस और दीवाली के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन कटड़ा ने मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माता वैष्णो देवी की तस्वीर वाले सोने व चांदी के सिक्कों की बिक्री के लिए नई दिल्ली स्थित जम्मू कश्मीर गेस्ट हाउस में बिक्री केंद्र स्थापित किया है। यहां पर माता की तस्वीर वाले सोने-चांदी के सिक्कों के साथ ही माता का प्रसाद भी उपलब्ध होगा। इन सिक्कों में 2 ग्राम, 5 ग्राम और 10 ग्राम के सोने और 5 ग्राम, 10 ग्राम और 20 ग्राम के चादी के सिक्के शामिल हैं। माता का प्रसाद 501,1100 व 2100 रुपये के गिफ्ट पैक में उपलब्ध होगा।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रमेश कुमार के अनुसार, बिक्री केंद्र पर चादी और सोने के सिक्कों के अलावा माता का प्रसाद भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि माता के भक्तों को धनतेरस व दीवाली पर माता के सिक्के व प्रसाद सुगमता से उपलब्ध को सके। उन्होंने बताया कि इस बार 20 ग्राम का नया चांदी का सिक्का लांच किया गया, जो ब्रिकी काउंटर पर उपलब्ध रहेगा। श्राइन बोर्ड प्रशासन ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली व उसके आसपास के राज्यों में में रहने वाले मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को अब धनतेरस पर माता की तस्वीर वाले सोने और चांदी के सिक्के आसानी से मिल सकेंगे। इसके अलावा श्रद्धालु जब चाहेंगे तो उन्हें माता का प्रसाद भी उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने नई दिल्ली में स्थित जम्मू कश्मीर हाउस में बिक्री केंद्र स्थापित किया है।

chat bot
आपका साथी