कृषि विभाग ने किसानों को बांटे खाद और बीज

?? ????? ??? ????? ?? ??? ????? ?? ??? ????? ????? ?? ??? ?? ????? ???? ???? ?? ??? ??? ??????? ?? ???? ????? ?? ??? ?? ????? ?? ??? ?? ??? ?????? ???? ?? ??? ??? ????? ?? ???? ??????? ?? ???? ?????? ?? ??? ??????? ? ?? ???? ???? ???? ????? ?? ??? ?? ???-??? ?? ??????? ?? ?????? ?? ???? ?? ??? ??? ????????? ?????????? ????? (???) ???? ????? ??? ?? ????? ??????? ??? ???? ??????? ??????? ?? ?????? ????? ?? ??? ??

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 01:22 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:25 AM (IST)
कृषि विभाग ने किसानों को बांटे खाद और बीज
कृषि विभाग ने किसानों को बांटे खाद और बीज

संवाद सहयोगी, पौनी : गत दिनों हुई बारिश के बाद इलाके के सभी किसान मक्की की फसल की बिजाई करना शुरू कर दिए हैं। किसानों को कृषि विभाग की तरफ से मक्की का बीज और खाद उपलब्ध कराई जा रही है। फसलों को लेकर किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर कृषि विभाग की तरफ से समय-समय पर उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।

असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर (एईओ) पौनी सुशील शमर ने बताया कि क्षेत्र में 50 प्रतिशत किसानों को सरकारी मक्की का बीज और खाद दी गई है। कई किसानों ने अपनी जमीनों को सिचाई करने के बाद फसल की बिजाई की थी और कइयों ने बारिश होने के बाद खेतों में मक्की की फसल लगाई है। अगर मक्की की फसल उगने के बाद पौधे को समय के अनुसार तापमान प्राप्त होता रहा तो किसानों की फसल अगले 90 दिन में तैयार हो जाएगी। मौजूदा समय में कई किसानों की मक्की की फसल तैयार हो गई है। कई किसानों द्वारा मक्की की फसलों की एक गुड़ाई भी कर दी गई है। किसान मुंशी राम, ओम प्रकाश, कुलदीप राज, बालक राम, मनोहर सिंह, शाम लाल, मदन लाल, शंकर सिंह, अशोक कुमार आदि का कहना है कि जिन किसानों ने सिचाई के बाद फसल लगाई थी, उनकी मक्की की फसल तेजी से तैयार हो रही है। जिन लोगों ने बारिश के बाद फसल लगाई है, उनकी फसलें अभी दो-तीन दिन में उगेंगी।

एईओ सुशील शमर ने कहा कि किसानों को कृषि से जुड़ी अगर कोई परेशानी है तो विभाग के कर्मचारी उनकी समस्या हल करने के लिए तैयार हैं। किसानों की फसलों को लेकर आने वाली समस्या को विभाग के कर्मचारी प्रत्येक गांव में पहुंचकर हल कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी