आरएसएस ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन

जागरण संवाददाता ऊधमपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी के पावन पर्व के दिन स्थापना दि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:49 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:49 AM (IST)
आरएसएस ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन
आरएसएस ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी के पावन पर्व के दिन स्थापना दिवस पर शाखा स्तर पर शस्त्र पूजन किया। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से इस बार पथ संचलन नहीं किया गया।

ऊधमपुर जिले में दर्जनभर से अधिक स्थानों पर लगने वाले शाखा स्तर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम किया गया। मुख्य समारोह गढ़ी में आयोजित हुआ, जिसमें आरएसएस के जम्मू कश्मीर के प्रांत प्रचारक रूपेश जी, कृषक कार्यो के प्रांत प्रमुख अरुण जी व ऊधमपुर जिला कार्यवाह विकास जी मौजूद रहे। मुख्य रूप से शामिल हुए आरएसएस के प्रांत प्रचारक रूपेश जी व अन्य स्वयंसेवकों ने विधिवत रूप से शस्त्र पूजन किया। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने स्वयंसेवकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और समर्पित भाव से करने को प्रेरित किया। सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 96वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों से राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य प्रत्येक गांव में ऐसा समाज खड़ा करना है, जो संपूर्ण देश और समाज को अपना मानकर कार्य करता हो।

उन्होंने समाज-हित के विभिन्न कार्यो में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा चलाए गए अभियानों, आंदोलनों का वर्णन करते हुए बताया कि संगठित समाज द्वारा ही व्यवस्था परिवर्तन लाया जा सकता है। इसका बड़ा उदाहरण पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर से 370 व 35-ए को निरस्त कर जम्मू-कश्मीर में विकास की राह को प्रशस्त करना है। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्वयंसेवकों का अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान विश्व का सबसे ऐतिहासिक अभियान था, जो संगठित हिदू समाज की शक्ति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि संगठित एवं जागरूक हिदू समाज ही भारत को विश्व गुरू बनाने का एक मात्र मंत्र है।

chat bot
आपका साथी