पिंगला माता आधार शिविर के पास मार्ग खस्ताहाल

संवाद सहयोगी रामनगर रामनगर-ऊधमपुर मार्ग पर पिगला माता आधार शिविर के पास पहाड़ी से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 01:54 AM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:18 AM (IST)
पिंगला माता आधार शिविर के पास मार्ग खस्ताहाल
पिंगला माता आधार शिविर के पास मार्ग खस्ताहाल

संवाद सहयोगी, रामनगर : रामनगर-ऊधमपुर मार्ग पर पिगला माता आधार शिविर के पास पहाड़ी से पत्थर खिसकने का सिलसिला लगातार जारी है। इस मार्ग से होकर गुजरना जान जोखिम में डालने के बराबर होता है। कई बार इस जगह पर सड़क हादसे भी हो चुके हैं और कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा खानापूर्ति के सिवा इस मार्ग पर कुछ नहीं किया गया। वहीं, इस खस्ताहाल मार्ग के चलते स्थानीय लोगों में भारी रोष है। कई बार इस मार्ग की हालत को लेकर प्रशासन को भी अवगत करवाया गया, लेकिन हालत और भी गंभीर होती जा रही है। कुछ वर्ष पहले इस स्थान पर पत्थर गिरने की वजह से दो महिलाओं की मृत्यु हो गई थी, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई सबक न लेते हुए खानापूर्ति के सिवा इस मार्ग पर कुछ नहीं किया गया।

- विनय जंडियाल, संयोजक, पिगला माता अखंड ज्योति कमेटी कुछ दिन पूर्व जिला आयुक्त से भी इस खस्ताहाल मार्ग को लेकर भेंट की गई थी, पर मार्ग की हालत आज भी वैसी ही है। समय रहते इस मार्ग की हालत को प्रशासन को सुधारना चाहिए, ताकि और कोई सड़क हादसा न पेश आए।

- पवन देव सिंह, पैंथर्स पार्टी के युवा नेता मार्ग इतना खस्ताहाल हो चुका है कि कभी भी कोई हादसा पेश आ सकता है। बारिश के दिनों में इस मार्ग से होकर गुजरना खतरे से खाली नहीं होता। थोड़ी बारिश होने के साथ-साथ पहाड़ी पर से पत्थर खिसकना शुरू हो जाते हैं। इस स्थान से कोई वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जानी चाहिए।

- देसराज, बीडीसी चेयरमैन, ब्लॉक रामनगर

chat bot
आपका साथी