रामबन-गूल मार्ग पर खाई में गिरी एंबुलेंस, दो घायल

रामबन जिले के गूल इलाके में शुक्रवार को शव लेकर जा रही एंबुलेंस चालक के नियंत्रण से बाहर होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने तुरंत घायलों को खाई से निकाल कर उपजिला अस्पताल गुल में भर्ती कराया। यहां पर उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद एंबुलेंस का चालक व सहचालक मौके से फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 08:50 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 08:50 AM (IST)
रामबन-गूल मार्ग पर खाई में गिरी एंबुलेंस, दो घायल
रामबन-गूल मार्ग पर खाई में गिरी एंबुलेंस, दो घायल

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : रामबन जिले के गूल इलाके में शुक्रवार को शव लेकर जा रही एंबुलेंस चालक के नियंत्रण से बाहर होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने तुरंत घायलों को खाई से निकाल कर उपजिला अस्पताल गुल में भर्ती कराया। यहां पर उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद एंबुलेंस का चालक व सहचालक मौके से फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

घायलों की पहचान अब्दुल गनी, शब्बीर अहमद निवासी गूल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक अली मोहम्मद निवासी दिदाह गूल की मौत जम्मू में हुई थी। उसके शव को छोड़ने के लिए एंबुलेंस नंबर पीबी02 सीडी 9941 दीदाह गांव जा रही थी। इसी दौरान रामबन-गूल मार्ग पर एंबुलेंस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से कई फीट नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर घायलों को उपजिला अस्पताल गूल पहुंचाया। हादसे के बाद एंबुलेंस का चालक और सहचालक मौके से फरार हैं। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक के शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय लोगों ने राज्य प्रशासन से मार्ग के किनारे रेलिंग बनाने की मांग की है, ताकि आए दिन हो रहे सड़क हादसों पर अंकुश लग सके। उन्होंने मांग पूरी ना होने पर मार्ग जामकर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

chat bot
आपका साथी