डीसी दफ्तर की इमारत में में लागू होगी वर्षा जल संचयन व्यवस्था

वर्षा जल संचयन को लेकर इस बार जिला प्रशासन व्यापक पैमाने पर काम करने जा रहा। वर्षा जल संचयन की शुरुआत डीसी दफ्तर की इमारत से होगी। जिला प्रशासन की योजना जिला में वर्षा जल संरचना की डिमांस्ट्रेशन साइट बनाने की है ताकि कोई भी वर्षा जल संचयन की व्यवस्था और तकनीक को जान और समझ सके।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 07:26 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 07:26 AM (IST)
डीसी दफ्तर की इमारत में में लागू होगी वर्षा जल संचयन व्यवस्था
डीसी दफ्तर की इमारत में में लागू होगी वर्षा जल संचयन व्यवस्था

अमित माही, ऊधमपुर : वर्षा जल संचयन को लेकर इस बार जिला प्रशासन व्यापक पैमाने पर काम करने जा रहा। वर्षा जल संचयन की शुरुआत डीसी दफ्तर की इमारत से होगी। जिला प्रशासन की योजना जिला में वर्षा जल संरचना की डिमांस्ट्रेशन साइट बनाने की है, ताकि कोई भी वर्षा जल संचयन की व्यवस्था और तकनीक को जान और समझ सके।

कहते हैं कोई भी काम अपने घर से शुरु करना चाहिए। ऊधमपुर प्रशासन भी वर्षा जल को सहेजने के लिए इसी तर्ज पर काम करने जा रहा है। दूसरे लोगों को वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन ने डीसी दफ्तर ऊधमपुर की इमारत में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है।

डीसी ऊधमपुर इंदु कंवल चिब के अनुसार, डीसी दफ्तर की इमारत में वर्षा जल संचयन व्यवस्था को जल्द लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था पानी की टंकियां, पाइप व अन्य चीजें बनाने वाली कंपनियों से सीएसआर के तहत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला में जल संचयन के लिए डिमांस्ट्रेशन साइट बनाई जाएगी। यह ऐसी जगह पर बनाई जाएगी जहां पर लोग आसानी से आकर वर्षा जल संचयन के तरीकों की जानकारी ले सकें। वर्षा जल संचयन करने के इच्छुक लोगों को जानकारी के लिए हेल्पलाइन भी स्थापित की जाएगी। पानी बहुत कीमती है, इसलिए बेकार के कामों में पेयजल का प्रयोग करने के बजाय वर्षा जल संचयन कर उसका प्रयोग करना हर किसी की पहली जिम्मेदारी होना चाहिए।

पानी से संबंधित काम करने वाली कंपनियों की ली जाएगी मदद

डीसी दफ्तर की इमारत में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था लागू करने के लिए जिला प्रशासन पानी की टंकियां, पाइप, मोटरपंप, वाटर प्यूरीफाइर सहित पानी से संबंधित काम करने वाली कंपनियों की मदद लेगा। इन कंपनियों से संपर्क कर उनसे कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिल्टी(सीएसआर) के डीसी दफ्तर की इमारत में वर्षा जल संचयन के काम को करवाएगा। इसके लिए कुछ कंपनियों से जिला प्रशासन संपर्क में हैं। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।

डिमांस्ट्रेशन साइट भी बनेगी : जिला प्रशासन ऊधमपुर में वर्षा जल संचयन की डिमांस्ट्रेशन साइट भी बनाएगा। यहां पर कोई भी व्यक्ति वर्षा जल संचयन के तरीकों को जान और देख सकेगा। इन संरचना के तरीकों से संबंधित तमाम जानकारियां उपलब्ध होंगी। जिसमें कैसे वर्षा जल को परनालों को लगाना है, उनको जोड़ना है और उनके माध्यम से टंकियों या अन्य भंडारण वाली जगहों तक पहुंचना है। डिमांस्ट्रेशन साइट को रेन सेंटर का नाम दिया जाएगा। प्रशासन की योजना इसे ऐसी जगह पर बनाने है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हों। ताकि अधिक से अधिक लोग इसके प्रति जागरूक हो सकें।

हेल्पलाइन भी की जाएगी स्थापित

जिला प्रशासन वर्षा जल संचयन से संबंधित जानकारी आम लोगों को उपलब्ध कराने के लिए जिला में एक हेल्पलाइन भी स्थापित करेगा। इस हेल्पलाइन की मदद से कोई भी वर्षा जल संचयन से संबंधित जानकारी लेने से लेकर अपने सुझाव दे सकेगा। कोई भी ऐसा व्यक्ति जो वर्षा जल संचयन की व्यवस्था को अपने घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, खेत या कहीं पर भी लागू करना चाहता है तो वह हेल्पलाइन पर कॉल कर पूरी मदद ले सकेगा।

chat bot
आपका साथी