मूसलधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना

जागरण संवाददाता ऊधमपुर दस दिन पहले गर्मी के कड़े तेवरों के बाद मौसम से लगातार राहत मि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:02 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:02 PM (IST)
मूसलधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना
मूसलधार बारिश से मौसम हुआ सुहाना

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : दस दिन पहले गर्मी के कड़े तेवरों के बाद मौसम से लगातार राहत मिल रही है, राहत का यह सिलसिला वीरवार को भी जारी रहा। सुबह के समय से आसमान में बादल छाए मगर फिर बादल छाने शुरु हो गए। बाद दोपहर बादलों ने बरसना शुरु किया और मौसम को सुहाना कर और ज्यादा राहत दी।

दस दिन पहले गर्मी के तेवर बेहद तल्ख हो गए थे। तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। मगर इसके बाद हल्की बारिश ने कुछ राहत दी और उसके बाद से दिन में बेशक गर्मी हो रही है, लेकिन शाम के बाद मौसम खुशगवार हो जाता है।

वीरवार को भी सुबह धूप निकली हुई थी। जिससे गर्मी ने अपना अहसास करवाया। मगर दोपहर को आसमान में बादल छाने शुरु हो गए। दोपहर बाद तीन बजे के करीब हल्की बूंदाबांदी शुरु हो गई और फिर मूसलधार बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने वीरवार को इलाके में 7.4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की।

बारिश से गत दिवस के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब तीन की गिरावट दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गया। दस दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान आठ डिग्री और न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री कम रहा है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से मौसम बेहद सुहावना हो गया है। जिसके लोगों को काफी राहत मिल रही है। वहीं बारिश के कारण लोगों की परेशानियां भी बढ़ी है। विशेष रूप से वहां पर जहां पर देविका प्रोजेक्ट के लिए सड़कों को खोदा गया है। इन इलाकों में कीचड़ और फिसलन के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।

chat bot
आपका साथी