पौधे लगाकर किया पैडल, प्लांट एंड प्रोटेक्ट का आगाज

जागरण संवाददाता ऊधमपुर साइकिलिंग ग्रुप यूबी रेडोनियर्स ने वीरवार को वन विभाग के सहयोग के साथ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:40 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:40 AM (IST)
पौधे लगाकर किया पैडल, प्लांट एंड प्रोटेक्ट का आगाज
पौधे लगाकर किया पैडल, प्लांट एंड प्रोटेक्ट का आगाज

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : साइकिलिंग ग्रुप यूबी रेडोनियर्स ने वीरवार को वन विभाग के सहयोग के साथ शुक्रवार को ऊधमपुर में अपनी पैडल, प्लाट एंड प्रोजेक्ट अभियान का आगाज किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रुप के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के कैंप के पास अपने अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही ग्रुप के पदाधिकारियों ने घोषणा की कि आज के बाद ग्रुप के साथ जुड़ने वाले नए सदस्य के लिए पौधा लगाना व उसकी देखभाल करना अनिवार्य कर दिया गया है।

ग्रुप के चेयरमैन कमल मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डीएफओ टेरीटोरियल श्वेता जंडियाल बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुईं। उन्होंने पहला पौधा लगाकर यूबी रेंडोनियर के पैडल, प्लाट एंड प्रोटेक्ट अभियान का श्रीगणेश किया। इसके बाद क्लब के चेयरमैन, अध्यक्ष व महासचिव सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर ग्रुप के पदाधिकारियों ने डाक बंगला से लेकर सीआरपीएफ कैंप तक के क्षेत्र को हरा भरा बनाने की जिम्मेदारी उठाने का ऐलान किया। अपने संबोधन में डीएफओ श्वेता जंडियाल ने इस अभियान को शुरू करने के लिए यूबी रेंडोनियर्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रुप का अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करने वाला प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भी अर्बन इंवायरमेंट है। जिसके तहत शहरों में हरियाली को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण करना है। वन विभाग अपने स्तर पर निरंतर प्रयास करता है, लेकिन स्थानीय तौर पर सहयोग न मिलने से लगाए जाने वाले पौधों का सर्वाइवल रेट कम होता है। यूबी रेंडोनियर साइकिलिंग ग्रुप ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जिस तरह से अपनी जिम्मेदारी और भागीदारी दिखाई है, उससे शहरों को हरा-भरा बनाने के प्रति लोग प्रेरित होंगे। इस अवसर पर यूबी रेंडोनियर्स ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पूरे हिस्से को हरा-भरा बनाया जाएगा। आज 11 पौधे लगाकर अभियान को शुरू किया गया है। मानसून में पौधारोपण का समय आने पर और पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी तलाश की जाएगी और वहा पर भी पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्य बनने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया में सदस्य बनने वाले के लिए एक पौधा लगाने और बड़ा होने तक उसकी देखभाल करना अनिवार्य किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी