पीएचई के अस्थाई कर्मचारी फिर 72 घंटे कीहड़ताल पर

54 माह का बकाया वेतन जारी करने के अलावा अन्य मांगों को लेकर पीएचई अस्थाई कर्मचारी फिर 72 घंटे के लिए काम छोड़ हड़ताल पर उतर आए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:21 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:21 AM (IST)
पीएचई के अस्थाई कर्मचारी फिर 72 घंटे कीहड़ताल पर
पीएचई के अस्थाई कर्मचारी फिर 72 घंटे कीहड़ताल पर

संवाद सहयोगी, कालाकोट : 54 माह का बकाया वेतन जारी करने के अलावा अन्य मांगों को लेकर पीएचई अस्थाई कर्मचारी फिर 72 घंटे के लिए काम छोड़ हड़ताल पर उतर आए हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि हमारी मांगों की फिर से अनदेखी हुई तो हड़ताल की अवधि को और बढ़ा दिया जाएगा।

कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विश्वामित्र ने कहा कि यूनियन द्वारा अभी 72 घंटे के लिए हड़ताल की कॉल दी गई है और कर्मचारी सभी स्टेशनों पर पेयजल सप्लाई ठप करके पड़ताल पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों की अनदेखी होती है तो हड़ताल को लगातार जारी रखा जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि फरवरी माह मैं जब हमने हड़ताल को स्थगित किया था तो हमसे वादा किया गया था कि आपकी मांगों को पूरा करने को जल्द कदम उठाए जाएंगे लेकिन कोई भी कदम नहीं उठाए गए जिससे मजबूरन हमें फिर से हड़ताल पर उतरना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में हमें 54 माह का बकाया वेतन जारी किया जाए इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश के तहत मिलने वाले लाभ हम कर्मचारियों को दिए जाएं और जब तक यह मांगे पूरी नहीं होती यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी