स्थायी कर्मियों ने दी अस्थायी कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन की चेतावनी

अस्थायी कर्मियों के कामछोड़ हड़ताल के कारण काम के अधिक बोझ तले दबे जलशक्ति विभाग के स्थायी कर्मियों ने भी सरकार को कामछोड़ हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे डाली है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द विभाग के अस्थायी कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो स्थायी कर्मी भी हड़ताल पर चले जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 08:08 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 08:08 AM (IST)
स्थायी कर्मियों ने दी अस्थायी कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन की चेतावनी
स्थायी कर्मियों ने दी अस्थायी कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन की चेतावनी

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : अस्थायी कर्मियों के कामछोड़ हड़ताल के कारण काम के अधिक बोझ तले दबे जलशक्ति विभाग के स्थायी कर्मियों ने भी सरकार को कामछोड़ हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे डाली है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द विभाग के अस्थायी कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो स्थायी कर्मी भी हड़ताल पर चले जाएंगे।

पिछले एक माह से अधिक समय से बकाया वेतन और नियमित करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर कामछोड़ हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे जलशक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों के समर्थन में बुधवार को स्थायी कर्मचारी भी आ गए। कर्मचारियों ने यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युनाइटेड फ्रंट ने स्थायी कर्मचारियों को आठ घंटों से ज्यादा ड्यूटी न देने की अपील की है। यदि ऐसा हुआ और स्थायी कर्मचारी भी अस्थायी कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए तो शहर में जल संकट गहराना तय है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि 32 दिनों से अस्थायी कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। मगर उनकी मांगों और आंदोलन को नजरंदाज किया जा रहा है। आखिर कब तक अस्थायी कर्मचारी इसी तरह से आंदोलन करते रहेंगे। जम्मू कश्मीर में कानूनों पूरी को पूरी तरह से कब लागू किया जाएगा। विभिन्न विभागों के अस्थायी कर्मचारी एक माह से ज्यादा समय से काम छोड़ हड़ताल के साथ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर उनकी मांगों को मंजूर करना तो दूर कोई आश्वासन तक नहीं मिला है। इससे अस्थायी कर्मचारियों के रोष को बढ़ा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले 25 सालों से विभाग के लिए काम करने वाले 60 हजार अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर हैं, मगर सरकार इनकी हड़ताल को गंभीरता नहीं ले रही। अस्थायी कर्मचारियों की लड़ाई में स्थायी कर्मचारी भी उनके साथ हैं। उन्होंने अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने, बकाया वेतन जारी करने, वेतन विसंगतियां दूर करने सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की है। ऐसा न करने पर उन्होंने स्थायी कर्मचारियों के भी हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर पीएचई इंप्लाइज फ्रंट ने स्थायी कर्मचारियों से आठ घंटों से अधिक ड्यूटी न करने की अपील की है। इस अवसर पर विजय शर्मा, सूरज प्रकाश, बंसी लाल शर्मा, रियाज अहमद, अमित दूबे, मदन, प्रेम नाथ, बलबीर सिंह, गणेश चंद, मक्खन चंद सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी