जिला प्रशासन पर भाजपा के इशारों पर काम करने व पक्षपात का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता ऊधमपुर जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी की ओर से वीरवार को ऊधमपुर मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 02:55 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 02:55 AM (IST)
जिला प्रशासन पर भाजपा के इशारों पर काम करने व पक्षपात का लगाया आरोप
जिला प्रशासन पर भाजपा के इशारों पर काम करने व पक्षपात का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी की ओर से वीरवार को ऊधमपुर में रोष रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कर रहे नेशनल पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन व पूर्व शिक्षामंत्री हर्ष देव सिंह ने ऊधमपुर जिला प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने और भाजपा के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया।

रोष रैली ऊधमपुर के सलाथिया चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में शामिल पार्टी कार्यकर्ता व लोग नारे लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए बिजली, पानी, राशन, स्कूलों में स्टाफ की कमी सहित अन्य समस्याओं के विरोध में नारेबाजी करते चल रहे थे। प्रदर्शनकारी भाजपा के इशारों पर काम करने वाले अधिकारियों को बर्खास्त करने, गरीबों, किसानों और दलित समाज के साथ भेदभाव बंद करने की मांग की।

हर्षदेव सिंह ने ऊधमपुर प्रशासन पर भाजपा के हाथों में खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग पानी, बिजली, सड़क, राशन सहित अन्य सुविधाओं के लिए परेशान हैं। बार-बार करने पर भी उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। विपक्षी नेताओं, गरीबों और दलितों की उपेक्षा की जा रही है। संविधान के तहत लोगों को प्राप्त मौलिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। लोगों को धमकाया और परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पैंथर्स कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अपने खर्च पर रास्ते और ट्रैक्टर सड़क का निर्माण कर रहे लोगों पर भी मामला दर्ज किया जा रहा था। भाजपा पर जिले में गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को डराने और चुप कराने के लिए पुलिस तंत्र का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है। बार-बार मुद्दों को उठाने के बावजूद केंद्र सरकार व केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन पर कोई असर नहीं हो रहा, जिसे पैंथर्स बर्दाश्त नहीं करेगी। इस लिए आज वे लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं। प्रदर्शन में इस अवसर पर महिला विग की महासचिव मंजू सिंह, रामपाल भगत, सरपंच भरनाडा राजेश शर्मा, धर्म सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी