हरकतों से बाज आए पाक, वरना गुलाम कश्मीर में लहराएंगे तिरंगा

कश्मीर के कुलगाम जिले में वीरवार को आतंकियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के जिला महासचिव और भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। इसके विरोध में भाजयुमो की जिला ऊधमपुर इकाई के सदस्य शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर पाक और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियो ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतो से बाज आए वरना अब हम गुलाम कश्मीर में तिरंगा लहराएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:10 AM (IST)
हरकतों से बाज आए पाक, वरना गुलाम कश्मीर में लहराएंगे तिरंगा
हरकतों से बाज आए पाक, वरना गुलाम कश्मीर में लहराएंगे तिरंगा

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : कश्मीर के कुलगाम जिले में वीरवार को आतंकियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के जिला महासचिव और भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी। इसके विरोध में भाजयुमो की जिला ऊधमपुर इकाई के सदस्य शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर पाक और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियो ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतो से बाज आए वरना अब हम गुलाम कश्मीर में तिरंगा लहराएंगे।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सुशांत गुप्ता ने आतंकियों के हमले को कायरना हरकत करार दिया। उन्होंने इस घटना के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान और उसके द्वारा घाटी में प्रायोजित आतंकवाद को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राज्य में अमन बहाली और विकास से बौखलाए पाकिस्तान और उसके आतंकी अपना वजूद दिखाने के लिए इस तरह की घिनौनी हरकतें कर रहे हैं।

सुशांत गुप्ता सहित अन्य भाजयुमो नेताओं ने पाक और उसकी शहर पर काम करने रहे आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी हरकतों से बाज आए। अगर पाक और आतंकियों ने बात नहीं मानी तो वह दिन दूर नहीं जब गुलाम कश्मीर में तिरंगा लहराता नजर आएगा। भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत के तिरंगे की आन, बान और शान के लिए अपने खून की आखिरी बूंद बहाने के लिए तैयार हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए इस घटना की निदा की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद विकास शर्मा नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष सुरिद्र सिंह खालसा, पार्षद राकेश खजूरिया, अनिल अरोड़ा, उषा देवी, पंकज महाजन, मंडल महामंत्री आदित्य परोच, जिला सचिव मोहनलाल दराही, सरपंच प्रितपाल, रविदर, अजीत मगोत्रा, कुलदीप, भारतीय जनता युवा मोर्चा, रोहित खजूरिया, उत्सव दूबे, अंकुश शर्मा, विक्की सुरी, अमनदीप सिंह, जीवन शर्मा, गगन शर्मा और सन्नी कल्सोत्रा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी