देश में सुख-शांति के लिए कटड़ा में सुंदरकांड पाठ

आधार शिविर कटड़ा मां वैष्णो देवी के जयकारों से गूंज रहा है। हर तरफ धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। नवरात्र महोत्सव के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। जम्मू कश्मीर एसोसिएशन ऑफ प्रभात फेरी की सह कमेटी की तरफ से कालिका मंदिर परिसर में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नगर के युवाओं ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 01:46 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 01:46 AM (IST)
देश में सुख-शांति के लिए कटड़ा में सुंदरकांड पाठ
देश में सुख-शांति के लिए कटड़ा में सुंदरकांड पाठ

संवाद सहयोगी, कटड़ा : आधार शिविर कटड़ा मां वैष्णो देवी के जयकारों से गूंज रहा है। हर तरफ धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। नवरात्र महोत्सव के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। जम्मू कश्मीर एसोसिएशन ऑफ प्रभात फेरी की सह कमेटी की तरफ से कालिका मंदिर परिसर में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नगर के युवाओं ने हिस्सा लिया। यह सुंदरकांड पाठ देश में सुख शांति के लिए किया गया है। भगवान से प्रार्थना की गई कि वह जल्द से कोरोना जैसी महामारी का अंत करें। इस मौके पर जम्मू कश्मीर एसोसिएशन ऑफ प्रभात फेरी के चेयरमैन राजकुमार पादा के साथ ही सह कमेटी के सदस्य प्रवीण सिंह, डॉक्टर करण सिंह, अजीत सिंह, पूर्ण सिंह, कपिल सिंह, रमणीक नवादा, गौरव सिंह, रतन सिंह मन्हास, शिवकुमार शर्मा, राकेश दुबे आदि के अलावा अन्य युवा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी