कटड़ा के विकास के लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध : विमल इंदु

नगर पालिका कटड़ा के अध्यक्ष विमल इंदु ने कहा कि वार्ड के साथ ही सभी वार्ड के साथ ही सभी वार्ड के साथ ही सभी ने कहा कि मा वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का उचित विकास होगा। इसको लेकर नगर पालिका पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने बताया कि कस्बे के सभी वार्डो के साथ ही प्रमुख गलियों मार्गो की दशा सुधारने पर नगर पालिका की ओर से अब तक करीब 7 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 01:51 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 01:51 AM (IST)
कटड़ा के विकास के लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध : विमल इंदु
कटड़ा के विकास के लिए नगर पालिका प्रतिबद्ध : विमल इंदु

संवाद सहयोगी, कटड़ा : नगर पालिका कटड़ा के अध्यक्ष विमल इंदु ने कहा कि वार्ड के साथ ही सभी वार्ड के साथ ही सभी वार्ड के साथ ही सभी ने कहा कि मा वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का उचित विकास होगा। इसको लेकर नगर पालिका पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने बताया कि कस्बे के सभी वार्डो के साथ ही प्रमुख गलियों, मार्गो की दशा सुधारने पर नगर पालिका की ओर से अब तक करीब 7 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु ने वीरवार को कटड़ा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वर्तमान में प्राचीन दर्शनी ड्योढ़ी के साथ ही बाणगंगा मार्ग, ऊधमपुर मार्ग, जम्मू मार्ग आदि स्थानों पर विकास कार्य तेजी से जारी है। अप्पर बाजार की दशा को भी सुधारा जा रहा है। इसके साथ ही नगर के मुख्य बाजार की दशा को भी जल्द सुधारा जाएगा, ताकि देश भर से मा वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही नगर वासियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। वही वार्ड नंबर पाच के पार्षद राकेश हीरा ने बताया कि वार्ड की अधिकाश गलियों की दशा को पूरी तरह से सुधारा जा चुका है और कुछ एक गलियों की दशा को भी जल्द सुधार आ जाएगा। अभी तक 85 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वहीं-13 के पार्षद ताराचंद ने भी कहा कि वार्ड के विकास को लेकर कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी और लगातार विकास कार्य जारी हैं। विमल इंदु ने कहा कि विकास को लेकर नगर पालिका पूरी तरह से सक्रिय है। ताकि कटड़ा का चंहुमुखी विकास संभव हो सके।

chat bot
आपका साथी