पुत्रों की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा बच्छ दुआ व्रत

बच्छ दुआ पर्व शुक्रवार को ऊधमपुर रियासी किश्तवाड़ में धूमधाम के साथ मनाया गया। माताओं ने अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिए व्रत रख कर पूजा अर्चना की। पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला बच्छ दुआ पर्व के चलते शुक्रवार को माताओं ने सुबह स्नान कर विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद पुत्रों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Sep 2021 09:55 AM (IST) Updated:Sat, 04 Sep 2021 09:55 AM (IST)
पुत्रों की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा बच्छ दुआ व्रत
पुत्रों की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा बच्छ दुआ व्रत

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : बच्छ दुआ पर्व शुक्रवार को ऊधमपुर, रियासी, किश्तवाड़ में धूमधाम के साथ मनाया गया। माताओं ने अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिए व्रत रख कर पूजा अर्चना की। पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला बच्छ दुआ पर्व के चलते शुक्रवार को माताओं ने सुबह स्नान कर विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद पुत्रों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। व्रत रखने वाली माताओं ने दोपहर के समय आटे से कट्टे और बच्छे बना पूजन की थाली लेकर पूजन करने के लिए पावन देविका तट के अलावा विभिन्न पवित्र नदियों व बावलियां के किनार एकत्रित होकर पारंपरिक तरीके से बच्छ दुआ व्रत कथा सुनी और पूजन किया। व्रत करने के लिए पावन देविका में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। सूर्य पुत्री तवी, बिरमा के अलावा बिल्लन बावली सहित अन्य बावलियों और जल स्त्रोतों पर महिलाएं बच्छ दुआ पूजन करने पहुंची। महिलाओं ने बच्छ दुआ का पूजन कर अपने पुत्रों की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। वहीं कटड़ा में भी पुत्र की दीर्घायु के लिए बच्छ दुआ पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने अन्न जल त्याग कर व्रत रखा और कटड़ा के भूमिका मंदिर के साथ ही बाणगंगा नदी पर पर्व मनाया। इस मौके पर महिलाओं की ओर से आटे के रूट, गाय, बछड़ा आदि बनाकर संतान की दीर्घायु तथा परिवार में सुख शाति की कामना को लेकर पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने चरणामृत ग्रहण किया। इस पर्व पर सुबह महिला ने मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद अपने घरों के साथ ही पवित्र नदियों के किनारे यह पर्व मनाया गया।

chat bot
आपका साथी