सरकार की अनदेखी के कारण नहीं हुआ विकास

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : नरसू नाला के ब्लॉक प्रधान मुहम्मद खलील की अध्यक्षता में नरसू नाला में पा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Dec 2018 03:02 PM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 03:02 PM (IST)
सरकार की अनदेखी के कारण नहीं हुआ विकास
सरकार की अनदेखी के कारण नहीं हुआ विकास

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : नरसू नाला के ब्लॉक प्रधान मुहम्मद खलील की अध्यक्षता में नरसू नाला में पार्टी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के जिला प्रधान सुनील वर्मा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि हाईवे निर्माण के चलते जिन लोगों के कारोबार प्रभावित हुए हैं। उनको जल्द रोजगार के साधन उपलब्ध करवाएं जाएं। इस मौके पर सर्वसम्मति से कमर दीन को पार्टी का यूथ ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया। जिला प्रधान सुनील वर्मा ने अफसोस जताते हुए कहा कि हाईवे के किनारे बसे नरसू नाला के लोग आज भी पिछडे़पन का शिकार हैं। जीवन की मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रहते है। राज्य की पूर्व गठबंधन सरकार की अनदेखी की वजह से आज भी यहां के लोग सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व रोजगार जैसी जरूरतों के लिए जद्दोजहद कर रहे है। उन्होंने लोगों से नेशनल कांफ्रेंस का साथ देने की अपील करते हुए कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मो संभागों का एक समान विकास करने की सोच लेकर चलती आई है।

इस मौके पर जिला उप प्रधान स्वर्ण ¨सह राठौर, जगदीश भारद्वाज, सृष्टा देवी, राजकुमारप्रद्युमन ¨सह, संजीत ¨सह, अशोक शर्मा, विजय कुमार, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी