श्रद्धालु प्राचीन गुफा से भी कर रहे हैं मां वैष्णो देवी के दर्शन

मां वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। भवन पर यात्रियों की संख्या में कमी होने पर प्राकृतिक गुफा के द्वार खोल दिए जाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 02:19 AM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 06:13 AM (IST)
श्रद्धालु प्राचीन गुफा से भी कर रहे हैं मां वैष्णो देवी के दर्शन
श्रद्धालु प्राचीन गुफा से भी कर रहे हैं मां वैष्णो देवी के दर्शन

संवाद सहयोगी, कटड़ा : मां वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा से मां के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

सोमवार देर रात 12 से लेकर तीन बजे तक और मंगलवार सुबह दस से लेकर दोपहर एक बजे तक श्रद्धालुओं के लिए मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के द्वार खुले रहे। लेकिन इसके बाद अचानक यात्रियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी के कारण प्राचीन गुफा एक बार फिर बंद कर दी गई। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन का कहना था कि जब जब भवन पर श्रद्धालुओं की संख्या में कमी होगी तब तक श्रद्धालुओं को प्राचीन गुफा से होकर मां वैष्णो के दर्शन करने की इजाजत होगी। प्राचीन गुफा से दर्शन कर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। लगातार खराब मौसम के बावजूद मां वैष्णो देवी की यात्रा सुचारु है।

chat bot
आपका साथी