नरभक्षी तेंदुए ने 8 वर्षीय बच्चे को शिकार बनाया

तेंदुए ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया और उसे अपने मुंह में दबाकर जंगल में गायब हो गया।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sat, 08 Dec 2018 01:48 PM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 01:54 PM (IST)
नरभक्षी तेंदुए ने 8 वर्षीय बच्चे को शिकार बनाया
नरभक्षी तेंदुए ने 8 वर्षीय बच्चे को शिकार बनाया

रियासी, जेएनएन। माहौर के कंसोली इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना में नरभक्षी तेंदुए ने 8 वर्षीय बच्चे को अपना शिकार बनाया। यह घटना शुक्रवार शाम की है जब बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। तेंदुए ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया और उसे अपने मुंह में दबाकर जंगल में गायब हो गया। परिजनों द्वारा शोर मचाने के बाद ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश के लिए जंगल में तलाशी अभियान चलाया परंतु अंधेरा हो जाने के कारण सफलता नहीं मिली। सुबह एक बार फिर जब ग्रामीणों ने जंगल में तलाश की तो बच्चे का क्षतविक्षत शव बरामद हुआ।

यह ऐसी पहली घटना नहीं है। नरभक्षी तेंदुआ इससे पहले भी इस इलाके में कई बार लोगों पर हमला कर चुका है। मामले की जानकारी मिलते ही डीसी रियासी ने भी इलाके में बढ़ते तेंदुए के हमले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने वन्यजीव विभाग से नरभक्षी तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा। वहीं इस घटना के बाद गांव के लोगों में भारी रोष व दहशत उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणाें का कहना है कि उन्होंने कई बार क्षेत्र में तेंदुए के होने की जानकारी प्रशासन को दी मगर किसी ने भी कोई कदम नहीं उठाया। यह प्रशासन की लापरवाही के कारण ही उनके बच्चे की जान गई है।  

chat bot
आपका साथी