भूस्खलन से रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त, युवती घायल

जिले की ठाकराकोट तहसील के बंधार इलाके में पहाड़ से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक युवती घायल हो गई जबकि एक मकान को नुकसान भी पहुंचा है। घायल युवती राजकुमारी पुत्री कृष्ण लाल बंधार की ही रहने वाली है। सोमवार रात को पहाड़ से अचानक हुए भूस्खलन से मलबा नीचे की तरफ गिरने लगा। नीचे कृष्ण लाल का रिहायशी मकान है घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। भूस्खलन से भारी भरकम चट्टाने टीन की छत को क्षतिग्रस्त करते हुए भीतर तक आ गिरी। जिसकी चपेट में से राजकुमारी घायल हो गईजबकि भीतर की दीवारें तथा कुछ सामान तबाह हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सदस्यों में भी चीख-पुकार मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 02:11 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 02:11 AM (IST)
भूस्खलन से रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त, युवती घायल
भूस्खलन से रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त, युवती घायल

संवाद सहयोगी रियासी : जिले की ठाकराकोट तहसील के बंधार इलाके में पहाड़ से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक युवती घायल हो गई, जबकि एक मकान को नुकसान भी पहुंचा है। घायल युवती राजकुमारी पुत्री कृष्ण लाल बंधार की ही रहने वाली है। सोमवार रात को पहाड़ से अचानक हुए भूस्खलन से मलबा नीचे की तरफ गिरने लगा। नीचे कृष्ण लाल का रिहायशी मकान है, घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। भूस्खलन से भारी भरकम चट्टाने टीन की छत को क्षतिग्रस्त करते हुए भीतर तक आ गिरी। जिसकी चपेट में से राजकुमारी घायल हो गई,जबकि भीतर की दीवारें तथा कुछ सामान तबाह हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सदस्यों में भी चीख-पुकार मच गया। घटना के बाद आस पड़ोस के लोग भी मदद के लिए आ गए। उसके बाद घायल को जिला अस्पताल रियासी ले जाया गया। परिवार के सदस्यों के मुताबिक जिस तरह का यह हादसा हुआ, उससे लगता नहीं था कि कोई जिंदा बच पाएगा। मलबा और पत्थर गिरने से मकान तथा घरेलू सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। यह भी बताया जाता है कि कृष्ण लाल के मकान के ऊपरी तरफ सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। वह भी भूस्खलन का करण हो सकता है।

घटों बंद रहा ज्योतिपुरम-सलाल मार्ग

रियासी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को भूस्खलन के कारण ज्योतिपुरम-सलाल मार्ग घटों तक बंद रहा, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। ज्योतिपुरम और सलाल के बीच पहाड़ से हुए भूस्खलन की वजह से मलबा और भारी चट्टाने सड़क पर आ गिरी। इससे रास्ता मार्ग बंद हो गया। मशीन की मदद से चट्टाने और मलबा हटाने का काम शुरू कर यातायात बहाल करने में घटों लग गए। रास्ता बंद रहने से यात्रियों तथा वाहन चालकों को काफी परेशान उठानी पड़ी।

chat bot
आपका साथी