Jammu Srinagar Highway: पहाड़ों से गिरते पत्थर और मलबे के कारण साढ़े तीन घंटे बंद रहा हाईवे

दोपहर करीब ढाई बजे बाधित हाईवे मलबा और पत्थर हटाने केबाद शाम छह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इस समय रास्ते में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। वहीं बीच बीच में विभिन्न जगहों पर पहाड़ों से पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:35 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 09:35 AM (IST)
Jammu Srinagar Highway: पहाड़ों से गिरते पत्थर और मलबे के कारण साढ़े तीन घंटे बंद रहा हाईवे
ट्रक की छत तो क्षतिग्रस्त हो गई, मगर चालक व अन्य सवार सुरक्षित बाल बाल बच गए।

ऊधमपुर, जागरण संवाददाता: मौसम के बदलने के बाद शुरु हुई बारिश की वजह से जम्मू श्रीनगर हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर मलबा और पहाड़ों से पत्थर गिरने कीवजह से शनिवार को साढ़े तीन घंटें तक बाधित रहा। पंतिहाल में पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से ट्रक की छत क्षतिगस्त हुई, मगर गनीमत रही चालक व सवार सुरक्षित बच गए। वहीं खराब मौसम के चलते रविवार को हाईवे यातायात के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है।

मौसम के बदलने के बाद से शुक्रवार रात से हो रही बारिश की वजह से हाईवे पर रामबन जिला में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। कैफेटेरिया मोड़, पंतिहाल में पहाड़ से पत्थर गिरे, वहीं शावनवास में बड़ा पत्थर सड़क के बीच आ गिरा। जबकि अनेकों जगहों पर मिट्टी युक्त मलबा आने से भी हाईवे पर यातायात बाधित हुआ। पंतिहाल में दोपहर के समय पहाड़ से गिरे पत्थर ट्रक की छत पर गिर गए। जिससे ट्रक की छत तो क्षतिग्रस्त हो गई, मगर चालक व अन्य सवार सुरक्षित बाल बाल बच गए।

दोपहर करीब ढाई बजे बाधित हाईवे मलबा और पत्थर हटाने केबाद शाम छह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इस समय रास्ते में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। वहीं बीच बीच में विभिन्न जगहों पर पहाड़ों से पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं।

इस बारे में ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी पारुल भारद्वाज ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से रविवार को भी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर रविवार को हाईवे को यातायात के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के मद्देनजर लोगों को हाईवे पर अपनी यात्रा को टालने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी