26 को नहीं 27 अक्टूबर को हुआ जम्मू कश्मीर का भारत में विलय : मनकोटिया

सरकार में अनपढ़ लोग हैं जो केवल मोदी के नाम से जी रहे हैं। जम्मू कश्मीर का भारत में विलय 26 को नहीं 27 अक्टूबर को हुआ था। 26 अक्टूबर को विलय दिवस मना कर और विलय दिवस अवकाश घोषित कर जम्मू कश्मीर के इतिहास को बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है। मगर पैंथर्स पार्टी यह नहीं होने देगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:18 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:18 AM (IST)
26 को नहीं 27 अक्टूबर को हुआ जम्मू कश्मीर का भारत में विलय : मनकोटिया
26 को नहीं 27 अक्टूबर को हुआ जम्मू कश्मीर का भारत में विलय : मनकोटिया

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : सरकार में अनपढ़ लोग हैं, जो केवल मोदी के नाम से जी रहे हैं। जम्मू कश्मीर का भारत में विलय 26 को नहीं 27 अक्टूबर को हुआ था। 26 अक्टूबर को विलय दिवस मना कर और विलय दिवस अवकाश घोषित कर जम्मू कश्मीर के इतिहास को बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है। मगर पैंथर्स पार्टी यह नहीं होने देगी। यह बात पैंथर्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया ने मंगलवार को ऊधमपुर में विलय दिवस रैली के दौरान कही।

पैंथर्स पार्टी की ओर से मंगलवार को ऊधमपुर में दोपहिया वाहनों पर तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली मिनी स्टेडियम ऊधमपुर से शुरू होकर गोल मार्केट, चबूतरा बा•ार, सैला तालाब चौक, धार रोड होते हुए सलाथिया चौक पहुंच कर संपन्न हुई। यहां पर मनकोटिया ने कहा कि 26अक्टूबर को विलय दिवस मनाने वालों को अगर इतिहास की जानकारी नहीं है, तो वह उनके पास आए वह उनको सही इतिहास की जानकारी देंगे। 26 अक्टूबर के दिन महाराजा ने विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। इस विलय पत्र लार्ड माउंट बैटन ने 27 अक्टूबर को स्वीकार किया था। विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने से नहीं बल्कि विलय पत्र स्वीकार होने पर जम्मू कश्मीर का विलय भारत में हुआ था।

इसलिए पैंथर्स पार्टी हर वर्ष 27 अक्टूबर को विलय दिवस को 26 जनवरी और 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाती है। आज की यह रैली कश्मीर के चंद नेता भारत के झंडे को चुनौती देने वालों को चेतावनी भी और यह रैली से देश और दुनिया को संदेश है कि जम्मू कश्मीर का बच्चा बच्चा तिरंगे के नीचे जीना चाहता है। तिरंगा झंडा उठा कर चलना चाहता है। तिरंगे की तरफ टेढ़ी या गलत नजर से देखने वालों को जम्मू कश्मीर का युवा कभी नहीं छोड़ेंगे। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी की मांग की जा रही है। मगर केंद्र और राज्य में पीडीपी के आगे घुटने टेक कर सरकार बनाने वाली भाजपा छुट्टी घोषित नहीं करवा सकी। पैंथर्स पार्टी इस छुट्टी की मांग कई वर्षों से कर रही है। इस अवसर पर पैंथर्स पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी