वार्ड-छह में 3.37 लाख से निर्मित गली लोगों को समर्पित

शहर के वार्ड- छह में गोल पुली के साथ लगती नवनिर्मित गली वीरवार को आम जनता को समर्पित कर दी गई। डीडीसी ऊधमपुर ने इस गली का उद्घाटन किया। इस दौरान वार्ड के लोगों में कूड़ेदान वितरित किए गए और उनको गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक भी किया गया। वार्ड- 6 में पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया की देखरेख में आयोजित उद्घाटन समारोह में एडीडीसी उधमपुर कांता देवी बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुई। उन्होंने गली का उद्घाटन कर उसे लोगों को समर्पित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:32 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:32 AM (IST)
वार्ड-छह में 3.37 लाख से निर्मित गली लोगों को समर्पित
वार्ड-छह में 3.37 लाख से निर्मित गली लोगों को समर्पित

जागरण संवाददाता, उधमपुर : शहर के वार्ड- छह में गोल पुली के साथ लगती नवनिर्मित गली वीरवार को आम जनता को समर्पित कर दी गई। डीडीसी ऊधमपुर ने इस गली का उद्घाटन किया। इस दौरान वार्ड के लोगों में कूड़ेदान वितरित किए गए और उनको गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए जागरूक भी किया गया।

वार्ड- 6 में पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया की देखरेख में आयोजित उद्घाटन समारोह में एडीडीसी उधमपुर कांता देवी बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुई। उन्होंने गली का उद्घाटन कर उसे लोगों को समर्पित किया। इस अवसर पर नगर परिषद ऊधमपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित चौधरी के अलावा अन्य वार्डवासी मौजूद थे। इस अवसर पर एडीडीसी ने कहा कि उनको उम्मीद है कि वार्ड- छह की इस गली के बनने से वार्डवासियों तथा इस गली का प्रयोग करने वाले हर व्यक्ति को आने जाने में सुविधा होगी।

वार्ड के पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया ने बताया कि इस गली का निर्माण मेरा शहर मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत 3.73 लाख रुपये की लागत से किया गया है। यह गली हरि भगत गुड्डा के निवास से लेकर गोल पुली तक बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अपने वार्ड का चहुंमुखी विकास करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर वार्ड के लोगों को गीले और सूखे कचरे के बारे में बताया गया तथा उनको यह भी बताया गया किस रंग के कूड़ेदान में कौन सा कचरा डालना है। इस मौके पर राम किशोर, रवि मगोत्रा, रमेश गुड्डा, श्याम लाल, केवल शर्मा, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, ओंकार सिंह सहित अन्य वार्डवासी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी