Jammu: हर मनुष्य कर्म योग करें तो भारत फिर से बन जाएगा सोने की चिड़िया

साल भर में आने वाले कई धार्मिक त्योहारों की माला भारत देश के गले में हैं जो हर किसी में उत्साह तथा उमंग लाती है। उन्हीं में शिव जयंती बहुत खूबसूरत तथा पवित्र धाíमक पर्व है। उसी के उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By Edited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 02:01 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 08:42 AM (IST)
Jammu: हर मनुष्य कर्म योग करें तो भारत फिर से बन जाएगा सोने की चिड़िया
राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी सुदर्शन दीदी ने इसी तरह के प्रवचनों की अमृत वर्षा कर संगत को निहाल किया।

संवाद सहयोगी, रियासी : भगवान ने तो दुनिया बनाई अपने जैसा सुंदर और मनुष्य को देवी देवता बनाया। लेकिन अज्ञानता के अंधेरे में मनुष्य यह नहीं जान रहा कि आखिर मैं कौन हूं। अगर हर मनुष्य अपने भीतर झाककर कर्म योग करने लगे तो यह दुनिया फिर से सुंदर बन जाएगी।

ब्रह्मकुमारी जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख संस्था की तरफ से वीरवार को रियासी आश्रम में शिव जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी सुदर्शन दीदी ने इसी तरह के प्रवचनों की अमृत वर्षा कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर रियासी इंदु कंबल चिब और डीडीसी चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत तीन मिनट के शिव आह्वान से की गई। कार्यक्रम में राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी सुदर्शन दीदी ने कहा कि भारत देश भले ही धन दौलत में अन्य देशों से कुछ पीछे होगा लेकिन आध्यामिकता में सबसे आगे हैं।

साल भर में आने वाले कई धार्मिक त्योहारों की माला भारत देश के गले में हैं जो हर किसी में उत्साह तथा उमंग लाती है। उन्हीं में शिव जयंती बहुत खूबसूरत तथा पवित्र धाíमक पर्व है। उसी के उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने अपने प्रवचन से संगत को निहाल करते हुए कहा कि आज के दौर में हर किसी की इच्छा लेने की है लेकिन किसी को कुछ देने की नहीं। मनुष्य में वास करने वाली आत्मा ही चैतन्य शक्ति है जिसे पहचानने के लिए अपने भीतर झाकने की जरूरत है।

मनुष्य को यह जानना जरूरी है कि आत्मा के माता, पिता, गुरु सब कुछ भगवान शिव हैं। जिस तरह शिवलिंग पर जल की शीतल बूंद बूंद टपकती है अगर मनुष्य अपने भीतर शाति और दूसरों के प्रति सहानुभूति तथा प्रेम रूपी कुछ बूंदे भर ले तो तो हर कोई एक दूसरे का भला ही करेगा। उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि अगर हर कोई दूसरों को प्यार इज्जत और सुख तथा दुआएं देगा तो भगवान भी यह सोचेंगे कि मेरा यह बच्चा दूसरों का सुख मागता है इसलिए इसे ओर सुख दिया जाए ताकि वह इसे लोगों में और भी बाट सके। उन्होंने कहा भगवान ने दुनिया अपनी जैसी सुंदर और मनुष्य को देवी देवता बनाया। लेकिन अज्ञानता के कारण इसे बुरा मनुष्य ने ही बनाया।

दुनिया को फिर से सुंदर बनाने के लिए हर मनुष्य को यह सोचने की जरूरत है कि हम शिव जैसे कितने बड़े तथा ऊंचे पिता के बच्चे हैं। इसलिए दिन में जागकर अच्छे कर्म करें। झूठ ना बोले, किसी का दिल ना दुखाए तथा क्रोध ना करें। संसार में इसे ही कर्मयोग कहा गया है। उन्होंने उपस्थित संगत में हर किसी को यह संकल्प लेने को कहा कि वह विश्व कल्याण के लिए निस्वार्थ अपना मूल कर्तव्य निभाएं तो भारत फिर से स्वर्ग तथा सोने की चिड़िया बन जाएगा।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर इंदू कंबल चिब ने कहा कि इंसान अगर अपने भीतर भी थोड़ा झाक कर देख ले तो बाहर से भी जीवन सुंदर बन जाएगा। जो लोग विशेषकर युवा वर्ग मोबाइल फोन में घटों समय बर्बाद कर देते हैं उन्हें अपने जीवन तथा दिनचर्या में दूसरों के प्रति भी निस्वार्थ पल देने चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेषकर बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम में जरूर लाना चाहिए ताकि उनकी सोच बेहतर बन सके।

chat bot
आपका साथी