कैंटर खाई में गिरने से चालक की मौत, दूसरा गंभीर

जागरण संवाददाता ऊधमपुर रामबन जिले के बनिहाल इलाके में रविवार देर रात कैंटर वाहन के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 01:46 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:17 AM (IST)
कैंटर खाई में गिरने से चालक की मौत, दूसरा गंभीर
कैंटर खाई में गिरने से चालक की मौत, दूसरा गंभीर

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : रामबन जिले के बनिहाल इलाके में रविवार देर रात कैंटर वाहन के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को बनिहाल से श्रीनगर रेफर किया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर क्रेन या रिकवरी वैन उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समय पर क्रेन मिलने से दोनों की जान शायद बच जाती।

पुलिस के मुताबिक एक कैंटर वाहन जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। रविवार देर रात को जब वह रामबन जिले के बनिहाल से पांच किलोमीटर दूर शालगढ़ी चमलवास इलाके से गुजर रहा था तो चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते वह सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक सहित दोनों लोग वाहन के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मगर वाहन के नीचे दबे होने की वजह से वे दोनों घायलों को जल्दी नहीं निकाल सके। लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर राहत व बचाव के लिए क्रेन या रिकवरी वैन उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया। क्रेन से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को गंभीर हालत में बाहर निकाल कर बनिहाल उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चालक मोहम्मद अस्सदुलाह शाह पुत्र गुलाम मोईयुद्दीन शाह निवासी फ्रूट मंडी पारिमपोरा, श्रीनगर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति लियाकत अहमद को देर रात गंभीर हालत में एसएमजीएस श्रीनगर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यदि समय पर क्रेन उपलब्ध होती तो शायद चालक की जान बच जाती।

chat bot
आपका साथी