भाजपा से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें पार्टी कार्यकर्ता : रोहित चहल

संवाद सहयोगी कटड़ा जम्मू कश्मीर में आगामी होने वाले चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:43 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 06:43 AM (IST)
भाजपा से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें पार्टी कार्यकर्ता : रोहित चहल
भाजपा से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें पार्टी कार्यकर्ता : रोहित चहल

संवाद सहयोगी, कटड़ा : जम्मू कश्मीर में आगामी होने वाले चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य भाजयुमो कार्यकर्ता करें। यह बात श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा संपर्क अभियान बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल ने कही।

उन्होंने भाजयुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर बूथ पर जाकर अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ें और जम्मू कश्मीर की भलाई के लिए जिस तरह से केंद्र सरकार दिन-रात एक किए हुए है, उसकी उपलब्धियों के बारे में युवाओं को अवगत करवाएं, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सके और पार्टी का मुख्यमंत्री बन सके।

वहीं, बैठक में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि जम्मू कश्मीर के उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाएं और पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य शुरू कर दें। वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए रैना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है, जो देश को मजबूत करने के साथ ही विकास के शिखर पर ले जाने में सक्षम है। काग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए रैना ने कहा कि देश की जनता समझदार है, जिसने काग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है।

वहीं, युवाओं में जोश भरने को लेकर रैली का आयोजन किया गया। यह रैली श्राइन बोर्ड के आध्यात्मिक केंद्र से शुरू होकर कटड़ा के मुख्य बस अड्डा पर संपन्न हुई, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैंकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वरुण देव ने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं व नेताओं में जोश भरा और कहा कि आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर अभी से ही पूरी तरह से सक्रिय हो जाएं।

रैली की समाप्ति पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गंगाजल छिड़क कर कटड़ा नगर को पवित्र किया। उनका कहना था कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आने से नगर अपवित्र हो गया था। राहुल गांधी ने माता की पिंडी को सिंबल कहा।

इस मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री अशोक कौल, पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा, कटड़ा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रभात सिंह, कटड़ा मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र मैंगी, नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु, विजय परोच, सक्षम शर्मा, अभिनंदन शर्मा, सुशोभित बाली, अनुराग परोच, आकाश शर्मा के अलावा जम्मू संभाग के सैकड़ों भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी