भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई

संवाद सहयोगी, रियासी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रविंद्र रैना पहली बार मंगलवार को रियासी पहुं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jun 2018 02:05 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jun 2018 02:05 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई

संवाद सहयोगी, रियासी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रविंद्र रैना पहली बार मंगलवार को रियासी पहुंचे और एक जनसभा आयोजित कर केंद्र में भाजपा सरकार के चार साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और काग्रेस व नेशनल काफ्रेंस पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि इन सरकारों ने देश को लूटा है और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि इन सरकारों के समय में देश में ताबड़तोड़ घोटाले हुए। इन सरकारों ने भ्रष्टाचार को खूब बढ़ावा दिया था और देश में विकास की रफ्तार थम सी गई थी, लेकिन केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद न सिर्फ विकास की रफ्तार बढ़ी है, बल्कि विश्व स्तर पर भी एक नई पहचान मिली है। विश्व के कई देश सहयोग के लिए भारत की ओर देख रहे हैं। उन्होंने भाजपा द्वारा चलाई जा रही नीतियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी, जिससे प्रभावित होकर कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा, जिनका पार्टी नेताओं द्वारा हार पहनाकर स्वागत किया गया।

रैली को संबोधित करते हुए अजय नंदा ने जिले में किए गए व चल रहे विकास कायरें के बारे में जानकारी दी तथा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि अब लोग भी इन योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ हर वर्ग के समूचे विकास के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने जहा महिला सशक्तीकरण के लिए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसी योजनाएं बनाई तो वहीं उज्ज्वल योजना के तहत करोड़ों गरीब महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन मुहैया करवाने के साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों शौचालयों का निर्माण करवाया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई परिवारों को घर बनाने की सुविधा मुहैया करवाने के साथ ही गाव-गाव में सड़क, बिजली की सुविधा के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है।

इससे पहले रियासी के वारादरी क्षेत्र में युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद युवा मोर्चा के प्रधान रिंकू रसेयाल की अगुवाई में बाइक रैली के साथ वह रियासी के जनाना पार्क में पहुंचे। यहा पर स्थानीय विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा व अन्य भाजपा नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। उसके बाद रैली निकालते हुए मुख्य बाजार से होते हुए मुख्य बस अड्डा पर पहुंचे। रैली के दौरान मुख्य बाजार में स्थानीय दुकानदारों द्वारा भी उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य बस अड्डा पर जनसभा आयोजित की गई, जिसमें पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया गया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महासचिव पवन खजूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन देव सिंह, मंडल प्रधान रियासी धीरज गुप्ता, शहरी प्रधान सुरेंद्र शर्मा, अंकुश नरगोत्रा, सुदेश पुरी, चमनलाल भगत व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी