भाजपा ने महाराजा हरि सिंह को जन्मदिवस पर किया याद

जागरण संवाददाता ऊधमपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक राजा ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 02:34 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:16 AM (IST)
भाजपा ने महाराजा हरि सिंह को जन्मदिवस पर किया याद
भाजपा ने महाराजा हरि सिंह को जन्मदिवस पर किया याद

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक राजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने इस अवसर पर कहा कि महाराजा हरि सिंह एक न्यायप्रिय राजा थे। एक महाराजा की हैसियत से उनका धर्म केवल न्याय करना ही है और वह न्याय करते भी थे।

उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर का भारत के साथ संपूर्ण विलय किया। हम उनका जन्मदिन बड़े आदर व सम्मान के साथ मना रहे हैं। वह एकमात्र महाराजा थे, जिन्होंने गोलमेज कांफ्रेंस में भारत की संपूर्ण आजादी का नारा बुलंद किया था।

वहीं, मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने उन्हें याद करते हुए कहा कि महाराजा हरि सिंह भारत के साथ ही रहना चाहते थे, क्योंकि नफरत की बुनियाद पर बने पाकिस्तान के शासकों को वह अच्छी तरह जान चुके थे।

इस अवसर पर राहुल गुप्ता, राजकुमार, कैप्टन अजय महाजन, यशपाल, गगन दीप शर्मा, राममूर्ति, कुलदीप कुमार, भूषण कुमार, रक्षपाल सिंह, सन्नी कलसोत्रा, अजय कुमार, मिथुन गोस्वामी, विशाल शर्मा, शुभम पचयाला, चमन कुमार भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी