फायर ब्रिगेड की चयन सूची रद करने को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता ऊधमपुर फायर ब्रिगेड की हाल ही में जारी चयन सूची रद किए जाने की मांग क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 01:53 AM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 05:10 AM (IST)
फायर ब्रिगेड की चयन सूची रद  करने को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन
फायर ब्रिगेड की चयन सूची रद करने को लेकर भाजयुमो का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : फायर ब्रिगेड की हाल ही में जारी चयन सूची रद किए जाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) ने वीनस चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में चयन सूची में भेदभाव करने का आरोप लगतो हुए उसे तुरंत रद करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द चयन सूची रद नहीं की गई तो वे उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

भाजयुमो जिला ऊधमपुर अध्यक्ष सुशांत गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं ने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सुषांत गुप्ता ने फायर ब्रिगेड सेवा भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धांधली के आरोप लगाए। उन्होंने इस घोटाले में शामिल भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ फायर ब्रिगेट सेवा की जारी भर्ती सूची को लेकर जमकर नारेबाजी की। सुशांत गुप्ता ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाला है कि भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार और दलाली हो रही है। इसके कारण अनेकों योग्य युवा नौकरी पाने के अपने अधिकार से वंचित रह जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फायर ब्रिगेड की हाल ही में जारी भर्ती सूची को रद्द नहीं किया गया तो भाजयुमो बड़े पैमाने पर उग्र आंदोलन शुरू करेगी। ताकि योग्य उम्मीदवारों का भ्रष्टाचार और दलाली कर छीना जा रहा हक उनको वापिस दिलाया जा सके।

इसके साथ ही गुप्ता ने इस भर्ती मामले में उच्च स्तरीय जांच कर मामले में दोषी पाए जाने वालों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जारी भर्ती सूची में धांधली और भ्रष्टाचार के चलते कई योग्यता वाले युवा भर्ती नहीं हो सके और कई मिडिल पास चयनित किए गए हैं। जम्मू संभाग के कई जिलों में एक भी उम्मीदवार नहीं चुना गया है।

chat bot
आपका साथी