बीडीसी चेयरमैन ने पाटा पंचायत में फसलों के नुकसान का लिया जायजा

ब्लाक ऊधमपुर के बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह ने वीरवार को पंचायत पाटा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बारिश व ओलावृष्टि से धान व अन्य फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया। बीडीसी चेयरमैन पाटा के सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ऊधमपुर ब्लॉक की पाटा पंचायत में पहुंचे। यहां पर ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 07:59 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 07:59 AM (IST)
बीडीसी चेयरमैन ने पाटा पंचायत में फसलों के नुकसान का लिया जायजा
बीडीसी चेयरमैन ने पाटा पंचायत में फसलों के नुकसान का लिया जायजा

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : ब्लाक ऊधमपुर के बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह ने वीरवार को पंचायत पाटा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बारिश व ओलावृष्टि से धान व अन्य फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया।

बीडीसी चेयरमैन पाटा के सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ऊधमपुर ब्लॉक की पाटा पंचायत में पहुंचे। यहां पर ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों की मांगों और परेशानियों को भी सुना। किसानों ने बताया कि धान की फसल कटाई के लिए तैयार थी। मगर बारिश व ओलावृष्टि ने फसल को तबाह कर दिया। किसानों ने कहा कि वो केसीसी पर कर्ज लेकर फसलें लगाए थे, लेकिन उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। किसानों ने बताया कि सिर्फ खड़ी ही नहीं बल्कि अन्य बोई फसलों के साथ तैयार की जा रही पनीरी भी तबाह हो गई है। उन्होंने जल्द मुआवजे की मांग की। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमै ने कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। किसानों की मांगों को जिला प्रशासन तक पहुंचा कर जल्द हल करवाने व फसलों का जल्द व उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

पखलाई और धार गद्दियां में फसलों के नुकसान का लिया जायजा

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर :

चनैनी घोरडी के वरिष्ठ नेता जगदेव सिंह जग्गा ने ीरवार को ब्लाक सियूना की पंचायत पखलाई धार गद्दियां का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। जग्गा ने बताया कि पिछले दिनों में हुई भारी बारिश और तूफान की वजह से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। लोगों की पक्की हुई फसल 90 फीसद खराब हो गई है। जिससे किसान परेशान है। किसान ने काफी मेहनत कर फसलें लगाई थी, कटाई का वक्त आ गया था, मगर इससे पहले ही मौसम की मार से सारी फसल बर्बाद हो गई।

जग्गा ने जिला प्रशासन व जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा मुआवजा इतना दिया जाए कि किसानों के नुकसान की भरपाई हो, न कि पूर्व सरकारों की तरह मुआवजे के नाम पर गरीब किसानों के साथ मजाक और खिलवाड़ हो। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय युवा व किसान भी मौजूद थे। जग्गा ने उनसे मिल कर उनकी परेशानियों को भी सुना।

chat bot
आपका साथी