100 मीटर की दौड़ में अक्षरा शर्मा रहीं विजेता

सरकारी डिग्री कॉलेज ऊधमपुर में जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय अंतर जोनल खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई। दूसरे दिन लड़कियों के सभी आयु वर्ग के खेल मुकाबले हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:38 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:38 AM (IST)
100 मीटर की दौड़ में अक्षरा शर्मा रहीं विजेता
100 मीटर की दौड़ में अक्षरा शर्मा रहीं विजेता

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : सरकारी डिग्री कॉलेज ऊधमपुर में जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय अंतर जोनल खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई। दूसरे दिन लड़कियों के सभी आयु वर्ग के खेल मुकाबले हुए।

दूसरे दिन हुए लड़कियों के अंडर 14 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में टिकरी जोन की अक्षरा शर्मा, 200 मीटर में बब्बे जोन की शिवांगी, 400 मीटर में बब्बे जोन की ममता देवी, 600 मीटर में ऊधमपुर जोन की ज्योति देवी अव्वल रहीं। अंडर 17 वर्ग में हुई 100 मीटर दौड़ में रामनगर की सपना देवी, 200 मीटर में ऊधमपुर की अंजू देवी, 400 मीटर में बब्बे जोन की आरती देवी, 800 मीटर में बब्बे जोन की तनु देवी, 1500 मीटर में टिकरी जोन की मुख्यतेयार बीबी, 300 मीटर में ऊधमपुर की आरती देवी विजेता बनी।

अंडर 19 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रामनगर जोन की पूजा देवी, 200 मीटर में मजालता की प्रिया शर्मा, 400 मीटर में मजालता की शमीना, 800 मीटर में बब्बे जोन की अंशु रानी, 1500 मीटर में टिकरी जोन की नीलम अख्तर, 3000 मीटर में ऊधमपुर की सिमरन शर्मा विजयी हुई।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी स्वर्ण सिंह सहित अन्य खेल शिक्षक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी