फसल लगाने से पहले किसानों को जागरूक करें कृषि विभाग

किसानों द्वारा मक्की की फसल समेटने के बाद कुछ दिनों में गेहूं की फसल की बिजाई का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के कई किसान अपने खेतों की सिचाई करना शुरू कर दिए हैं। अगले कुछ दिनों में किसान खेतों में गेहूं की फसल की बिजाई करना शुरू कर देंगे लेकिन कृषि विभाग की तरफ से फसलों की बिजाई को लेकर किसानों को जागरूक नहीं किया जा रहा है। किसानों का आरोप है प्रत्येक वर्ष उनकी फसल किसी ना किसी अज्ञात बीमारी की चपेट में आ जाती है जिससे किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:53 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:53 AM (IST)
फसल लगाने से पहले किसानों को जागरूक करें कृषि विभाग
फसल लगाने से पहले किसानों को जागरूक करें कृषि विभाग

संवाद सहयोगी, पौनी : किसानों द्वारा मक्की की फसल समेटने के बाद कुछ दिनों में गेहूं की फसल की बिजाई का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के कई किसान अपने खेतों की सिचाई करना शुरू कर दिए हैं। अगले कुछ दिनों में किसान खेतों में गेहूं की फसल की बिजाई करना शुरू कर देंगे, लेकिन कृषि विभाग की तरफ से फसलों की बिजाई को लेकर किसानों को जागरूक नहीं किया जा रहा है। किसानों का आरोप है प्रत्येक वर्ष उनकी फसल किसी ना किसी अज्ञात बीमारी की चपेट में आ जाती है, जिससे किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। अगर कृषि विभाग की तरफ से समय-समय पर खेतों में उगाई जाने वाली फसलों के बारे में उन्हें जागरूक किया जाए तो उनकी फसलें अज्ञात बीमारियां लगने से बच सकती हैं। कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा अगली फसल लगाने से पहले किसानों जागरूक करना चाहिए, किसान ओमप्रकाश, शाम लाल, मुंशी राम, कस्तूरी लाल, सुरेश कुमार, अशोक कुमार आदि का कहना है कि इस बार मक्की की फसल की बिजाई से पहले बारिश होने व फसल की बिजाई के बाद बारिश होने पर फसल की पैदावार बेहतर हुई है, लेकिन कृषि विभाग द्वारा किसानों को समय पर फसल की पैदावार एवं बिजाई को लेकर जागरूक नहीं किया गया था। किसानों का कहना है कि अगर विभाग द्वारा समय समय पर कृषि से संबंधित फसलों की पैदावार करने व फसलों को लगने वाली अज्ञात बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया जाए, तो किसानों की फसलें और बेहतर होने की उम्मीद रहती है। उन्होंने कहा किसानों को सबसे अधिक परेशानी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर हो रही है। कई बार किसानों की फसल बर्बाद होने पर उन्हें समय पर मुआवजा नहीं मिलता है, जिससे किसानों में काफी रोष है। किसानों ने कहा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ पहुंचाने के लिए कृषि विभाग को समय-समय पर किसानों को जागरूक करना चाहिए।

मक्की की फसल की कटाई के बाद तुरंत उनके कर्मचारी प्रत्येक गांव में किसानों को अगले सीजन की फसल लगाने के लिए जागरूक करेंगे। किसानों को चितित होने की आवश्यकता नहीं है। विभाग की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।

-मोहन लाल शर्मा, कृषि अधिकारी, रियासी

chat bot
आपका साथी