हाउसिग कॉलोनी के लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता ऊधमपुर पानी की किल्लत झेल रहे हाउसिग कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 01:38 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 01:38 AM (IST)
हाउसिग कॉलोनी के लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
हाउसिग कॉलोनी के लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : पानी की किल्लत झेल रहे हाउसिग कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई दिनों तक पानी नहीं आ रहा। पानी आता भी है तो इतना कम ही जरूरत भी पूरी नहीं हो पाती। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पीएचई कर्मचारी यूनियन के नेता एवं सेवानिवृत कर्मचारी सोमनाथ ने कहा कि हाउसिग कॉलोनी में पिछले पांच छह दिन पानी नहीं आ रहा है। पानी क्यों नहीं आ रहा न तो इसकी जानकारी लोगों को दी गई है। जबकि विभाग को पानी बंद होने की वजह ड्रम बीटिग करवा देने चाहिए थी कि कुछ दिन पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने कहा किसी भी वजह से अगर पानी नहीं आ रहा तो विभाग को टैंकरों की मदद से हाउसिग कॉलोनी में लोगों को जलापूर्ति करी जानी चाहिए थी। पहले पानी पांच दिन नहीं आया। दो दिन पहले पानी छोड़ा गया तो इतने कम समय के लिए कि आधा ड्रम पानी भी नहीं भर पाया। कॉलोनी में लोगों के पास न तो नहाने, बर्तन धोने और खाना बनाने और पीने तक के लिए पानी नहीं है। जबकि विभाग लोगों से हर साल पानी का किराया लेता है और वह भी हर साल बढ़ाया जाता है। ऐसे में लोगों को पानी उपलब्ध करवाना विभाग काम है। उन्होंने डीसी ऊधमपुर से लोगों को पानी उपलब्ध कराने में विफल रहने वाले अधिकारियों को यहां से तबादला करने की सिफारिश करने की मांग की। इसके साथ ही जलापूर्ति प्रभावित रहने तक टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि आज का प्रदर्शन सोए हुए अधिकारियों की नींद खोलने के लिए किया गया। यदि इससे भी अधिकारियों की नींद भंग नहीं हुई तो और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा और जरूरी हुआ तो हाईवे जाम किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी